NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
    अगली खबर
    दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
    अनीता हसनंदानी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 16, 2022
    07:08 pm

    क्या है खबर?

    आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहा। आज कई अभिनेत्रियों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

    अब टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने प्रशंसकों को बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

    उन्होंने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर में उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आए हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अनीता ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    अनीता ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।'

    शेयर किए गए तस्वीर में अनीता और उनके पति रोहित की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है। उनके प्रशंसकों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'वाह! बधाई हो।' कुछ लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ कपल के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अनीता का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by anitahassanandani on August 16, 2022 at 5:10 pm IST

    मातृत्व

    अनीता ने पिछले साल बेटे आरव को दिया था जन्म

    अनीता ने पिछले साल फरवरी में अपने बेटे आरव को जन्म दिया था। अनीता के पति रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'इट्स अ बॉय!'

    पहली बार जब अनीता प्रेग्नेंट हुई थीं, तो उनकी सक्रियता इंस्टाग्राम पर दिखती थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अनुभवों को साझा किया था।

    पिछली प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने अपना फोटोशूट कराया था। उनके फोटोशूट पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था।

    शादी

    अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित से की थी शादी

    यह कपल खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहा है।

    इन दोनों ने 2013 में सात फेरे लिए थे। अनीता टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। वहीं, इनके पति रोहित गोवा के एक बिजनेसमैन हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। इसके बाद ये दोनों एक पब के बाहर मिले थे।

    रोहित ने इंटरव्यू में कहा था कि वह अनीता से मिलने से पहले उनके स्टारडम के बारे में नहीं जानते थे।

    करियर

    छोटे पर्दे पर सफल रहा अनीता का करियर

    अनीता के करियर की बात करें तो उन्होंने कई बड़े धारावाहिकों में काम किया है। 'काव्यांजलि' में उन्होंने अपने किरदार अंजली से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।

    वहीं, 'ये हैं मोहब्बतें' में भी उनका जलवा देखने को मिला था। इसमें उन्होंने शगुन की भूमिका निभाकर लोगों को अपना मुरीद बना लिया था।

    धारावाहिक 'नागिन' में उनके किरदार विशाखा खन्ना को भी खूब पसंद किया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आज ही मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी रचाई थी। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी बताया कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? आगामी फिल्में
    इस वजह से श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को फिल्मों में काम करने से किया था मना श्रीदेवी
    'लापता लेडीज' से 11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव आमिर खान
    सिनेमाघरों के बाद अब वूट सेलेक्ट पर रिलीज होगी मिताली की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' मिताली राज

    टीवी जगत की खबरें

    सेट मैक्स पर कुछ दिनों की मेहमान है 'सूर्यवंशम', फिर इस चैनल पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार
    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग सेलिब्रिटी गॉसिप
    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने जीता 'स्मार्ट जोड़ी' का खिताब, मिले 25 लाख रुपये टीवी शो
    करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025