NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता
    अगली खबर
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता
    जल्द माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा-करण

    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 16, 2022
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते कुछ समय से चर्चा में थीं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि बिपाशा और उनके पति करण ग्रोवर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

    अब कपल ने खबर की पुष्टि भी कर दी है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर के साथ प्रशंसकों को 'गुडन्यूज' दी है।

    बिपाशा के इस पोस्ट पर फिल्मी हस्तियों के साथ उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    खबर

    कपल ने इंस्टाग्राम पर दी खबर

    बिपाशा और करण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें बिपाशा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं।

    उन्होंने लिखा, 'एक नया समय, एक नया दौर, हमारे अनोखे रंग में एक नई रोशनी शामिल होने वाली है, जो हमें थोड़ा और पूरा बनाएगी। हमने अपनी जिंदगी अलग-अलग शुरू की थी। फिर हम मिले और एक से दो हो गए। दो लोगों के लिए इतना सारा प्यार, थोड़ी नाइंसाफी थी। हम जल्द ही तीन होने वाले हैं।'

    रिश्ता

    'अलोन' के सेट पर करीब आए थे बिपाशा-करण

    बिपाशा बसु लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वहीं, करण भी लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं।

    बिपाशा और करण ने 2016 में शादी रचाई थी। दोनों 2015 की हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    सोशल मीडिया पर दोनों अकसर प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।

    लोकप्रियता

    बिपाशा बॉलीवुड तो करण टीवी से हुए मशहूर

    बिपाशा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2000 के दशक में बिपाशा फिल्म जगत में काफी सक्रिय थीं।

    'अजनबी', 'राज', 'नो एंट्री', 'धूम 2' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

    बिपाशा बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किया है।

    वहीं, करण टीवी का चर्चित चेहरा है। वह 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'कुबूल है' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कुछ समय पहले बिपाशा के पर्दे पर कमबैक को लेकर भी चर्चा थी। बिपाशा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताएंगी। हालांकि, प्रशंसकों को उनकी वापसी के लिए और इंतजार करना होगा।

    गुरमीत-देबीना

    टीवी के एक और कपल ने दी खुशखबरी

    करण और बिपाशा के अलावा टीवी के एक और कपल ने प्रशंसकों के साथ 'गुडन्यूज' शेयर की है। टीवी की चर्चित जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी भी जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। देबीना ने इसी साल अप्रैल में एक बेटी को जन्म दिया था।

    देबीना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर खबर दी कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

    बता दें गुरमीत और देबीना एनडीटीवी इमैजिन के शो 'रामायण' से मशहूर हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    बिपाशा बसु
    करण सिंह ग्रोवर

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते करण जौहर
    क्या आप जानते हैं? राजेश खन्ना ने फिल्म 'आनंद' के लिए नहीं ली थी कोई फीस बॉलीवुड समाचार
    भाइयों के करियर का दबाव न होता तो बोनी कपूर भी अभिनेता होते- जाह्नवी बॉलीवुड समाचार
    सुष्मिता को विक्रम भट्ट ने किया सपोर्ट, कहा- वह प्यार में पैसे नहीं देखेंगी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    हिट फिल्में देने के बावजूद, सात साल बाद भी कोई नहीं जानता था मेरा नाम- कार्तिक सेलिब्रिटी गॉसिप
    कई फिल्मों ने की बंपर कमाई, लेकिन ये रहीं इस साल साउथ की फ्लॉप फिल्में प्रभास
    दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? आगामी फिल्में

    बिपाशा बसु

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फ़िटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    बिपाशा ने बताई आपबीती, कहा- मैसेज करके परेशान करता था 'टॉप प्रोड्यूसर' बॉलीवुड समाचार

    करण सिंह ग्रोवर

    बिपाशा बसु और करण ग्रोवर बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025