Page Loader
कीर्ति सुरेश संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं अनिरुद्ध रविचंदर- रिपोर्ट
कीर्ति सुरेश और अनिरुद्ध रविचंदर करेंगे शादी (तस्वीर: एक्स/@KeerthyOfficial)

कीर्ति सुरेश संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं अनिरुद्ध रविचंदर- रिपोर्ट

Sep 15, 2023
06:00 pm

क्या है खबर?

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि अनिरुद्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। अब सुनने में आ रहा है कि अनिरुद्ध इस साल के अंत तक कीर्ति के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कीर्ति

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं कीर्ति और अनिरुद्ध 

कीर्ति और अनिरुद्ध अब तक 'रेमो' और 'थाना सेरंधा कूटम' में साथ काम कर चुके हैं। वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ दिन पहले कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एटली की पत्नी प्रिया के साथ 'जवान' के सुपरहिट गाने 'चालेया' पर डांस करती नजर आईं। इसके अलावा 2020 में कीर्ति ने अनिरुद्ध को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने एक्स हैंडल पर संगीतकार संग अपनी तस्वीरें साझा की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें