NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एनिमल': नेटफ्लिक्स पर आएगी सिनेमाघरों से लंबी फिल्म, शामिल होंगे रश्मिका मंदाना के नए दृश्य
    अगली खबर
    'एनिमल': नेटफ्लिक्स पर आएगी सिनेमाघरों से लंबी फिल्म, शामिल होंगे रश्मिका मंदाना के नए दृश्य
    नेटफ्लिक्स पर आएगी 'एनिमल' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@AnimalTheFilm)

    'एनिमल': नेटफ्लिक्स पर आएगी सिनेमाघरों से लंबी फिल्म, शामिल होंगे रश्मिका मंदाना के नए दृश्य

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 19, 2024
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में खूब दर्शक जुटाए थे। अब लोगों को फिल्म का OTT पर इंतजार है। यह फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    रणबीर की इस एक्शन फिल्म में खूब हिंसा और खून-खराबा था। अब OTT पर आने वाली फिल्म में यह खून-खराबा और भी ज्यादा देखने को मिल सकता है।

    दरअसल, OTT पर आने वाली फिल्म का संस्करण सिनेमाघरों से बड़ा होगा और इसमें अतिरिक्त दृश्य शामिल होंगे।

    खबर

    शामिल होंगे रश्मिका के नए दृश्य

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म सिनेमाघरों में आई फिल्म से 8 मिनट लंबी होगी। जहां सिनेमाघरों में आई फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की थी, नेटफ्लिक्स पर यह 3 घंटे 29 मिनट की होगी।

    इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के अतिरिक्त दृश्य शामिल किए गए हैं, जिससे दर्शकों को फिल्म का नया नजरिया पता चलेगा।

    फिल्म में रश्मिका के किरदार के चित्रण पर खूब बवाल हुआ था।

    एडिटिंग 

    नेटफ्लिक्स के लिए वांगा ने फिर की एडिटिंग

    कुछ दिन पहले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी बताया था कि वह नेटफ्लिक्स पर फिल्म में कुछ अन्य शॉट का इस्तेमाल करेंगे। तभी से ही फिल्म के OTT संस्करण की चर्चा थी।

    उन्होंने कहा था कि वह OTT के लिए फिल्म की एडिटिंग कर रहे हैं और इसमें कुछ अतिरिक्त दृश्य शामिल करेंगे।

    उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार पूरी फिल्म देखी, तो काफी निराश हुए थे। उसमें उन्हें कई गलतियां भी दिखी थीं।

    बयान 

    मूल फिल्म से निराश थे निर्देशक

    कोमल नाहटा से बातचीत में उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं पता क्या हुआ। दरअसल, मैं 5 भाषाओं पर एक साथ काम कर रहा था। मैं भूल गया कि मैं चेन्नई में किस भाषा का संस्करण देख रहा था। आखिरी के 20 दिन बहुत मुश्किल थे। हम 3-4 दिन तो मिक्सिंग रूम में ही सोए थे।"

    वांगा ने अफसोस जताते हुए आगे कहा था, "मुझे वहां 1 हफ्ता और रुकना चाहिए था।"

    फिल्म 

    बाप-बेटे पर आधारित थी 'एनिमल'

    'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में रणबीर का खूब हिंसक अंदाज नजर आया। फिल्म में बॉबी देओल के अभिनय की भी खूब प्रशंसा हुई थी।

    फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में हैं। रश्मिका के अभिनय को भी पसंद किया गया। तृप्ति डिमरी ने अपनी छोटी सी उपस्थिति में भी खूब सुर्खियां बटोरी।

    फिल्म का सीक्वल 'एनिमल पार्क' अभी से चर्चा में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    रश्मिका मंदाना
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा

    एनिमल फिल्म

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने भारत में पार किया 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  रणबीर कपूर
    क्या रणबीर कपूर की 'एनिमल' बनी सेंसर बोर्ड के CEO रविंद्र भाकर के तबादले की वजह?  सेंसर बोर्ड
    तृप्ति डिमरी का बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ जुड़ रहा नाम, जानिए उनके बारे में  तृप्ति डिमरी
    'एनिमल': 'पैड' वाले विवादित सीन पर डायलॉग राइटर ने कही ये बात एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई में भारी गिरावट, जानें 18वें दिन का कारोबार  रणबीर कपूर
    'एनिमल' के बाद आएंगी संदीप रेड्डी वांगा की एक के बाद एक 3 फिल्में, हुआ ऐलान एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, 19वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम एनिमल फिल्म
    'एनिमल' की खराब समीक्षा करने वाले समीक्षकों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, बताया 'अनपढ़' एनिमल फिल्म

    रश्मिका मंदाना

    शाहिद कपूर के साथ एक्शन-कॉमेडी में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, अनीस बज्मी संभालेंगे निर्देशन की कमान  शाहिद कपूर
    फिल्म 'पुष्पा 2' के कलाकारों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार, 2 कलाकार घायल  अल्लू अर्जुन
    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस रणबीर कपूर
    रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'एनिमल' की शूटिंग, साझा किया नोट  एनिमल फिल्म

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने 15 दिन में की छप्पर फाड़ कमाई, 'सैम बहादुर' का जादू बरकरार एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 500 करोड़ रुपये से महज इतने कदम दूर 'एनिमल', जानिए 'सैम बहादुर' की कमाई एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर के मुरीद हुए सुरेश ओबेरॉय, बोले- माता-पिता ने उन्हें बड़े अच्छे संस्कार दिए हैं नीतू कपूर
    मनोज की 'जोरम' पर पड़ा 'एनिमल' का असर? बोले- बॉक्स ऑफिस जुनून ने किया सब बर्बाद मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025