Page Loader
'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं, साउथ के ये सुपरस्टार थे निर्देशक की पहली पसंद 
'एनिमल' के लिए महेश बाबू थे निर्माताओं की पहली पसंद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamRashmika)

'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं, साउथ के ये सुपरस्टार थे निर्देशक की पहली पसंद 

Sep 29, 2023
02:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन (28 सितंबर) फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें रणबीर जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। इसमें उनकी जोड़ी साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं 'एनिमल' के लिए रणबीर निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे।

महेश बाबू

पहले महेश बाबू को सुनाई थी स्क्रिप्ट

ताजा जानकारी के मुताबिक, 'अर्जुन रेड्डी' की रिलीज के बाद संदीप ने 'एनिमल' पर काम शुरू कर दिया था, जिसे वह तेलुगु भाषा में बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने महेश बाबू से भी संपर्क किया था, लेकिन किसी कारण अभिनेता ने इसके लिए इनकार कर दिया था। इसके बाद संदीप ने 'एनिमल' को हिंदी में बनाने का फैसला किया। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उन्होंने रणबीर से संपर्क किया और रणबीर ने इसके लिए हामी भर दी।

एनिमल

फिल्म 'एनिमल' के बारे में जानिए

'एनिमल' में रणबीर और रश्मिका के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें रणबीर की भिड़ंत बॉबी से होगी। 'एनिमल' की कहानी भी संदीप रेड्डी वांगा ने लिखी है। भूषण कुमार 'एनिमल' के निर्माता हैं। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को लगभग 100 करोड़ रुपये की लागात में बनाया गया है।