
अनिल मेहता ने मलाइका अरोड़ा से की थी आखिरी बार बात, कहे थे ये शब्द
क्या है खबर?
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बीते दिन छत से कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मलाइका के पिता की अचानक मौत ने उनके परिवार को तोड़ दिया है। अब उनकी मौत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।
कहा जा रहा है कि मलाइका के पिता किसी बात से परेशान थे और उन्होंने आत्महत्या से पहले मलाइका और अमृता अरोड़ा से बात की थी।
आखिरी शब्द
ये थे अनिल के आखिरी शब्द
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या से पहले अनिल ने अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से बात की थी। वे अपनी बेटियों के बेहद करीब थे।
उन्होंने आखिरी बार मलाइका से कहा था, "मैं बीमार हूं और अब थक चुका हूं।"
जिस वक्त अनिल ने आत्महत्या की, उस दौरान मलाइका की मां घर पर ही थीं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनिल सिगरेट पीने के बहाने बालकनी में आए और अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
सेहत
पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे अनिल
बीते साल अनिल को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलाइका और उनकी मां को अस्पताल में देखा गया था। हालांकि, उनकी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।
अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की थी।
अनिल ने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिनसे उन्हें 2 बेटियां, मलाइका और अमृता हुईं।