Loading...
अनिल कपूर के क्विज शो पर किसने लगाए बदसलूकी के आरोप? अभिनेता ने मांगी माफी
अनिल कपूर के शो पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा

अनिल कपूर के क्विज शो पर किसने लगाए बदसलूकी के आरोप? अभिनेता ने मांगी माफी

Nov 05, 2026
07:20 am

क्या है खबर?

अनिल कपूर का क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%' विवादों में आ गया, जिसका प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होता है। चर्चित स्टंट कोऑर्डिनेटर और कलाकार गीता टंडन ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि सेट पर उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके प्रति उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि सेट पर उन्हें शूटिंग के चलते बुलाया गया था, लेकिन 9 घंटे का इंतजार कराया गया। गीता की शिकायत के बाद अनिल और फराह खान ने उनसे माफी मांगी है।

मामला

सेट पर दोपहर 12:30 बजे पहुंची थीं गीता

गीता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह अपने बेटे के साथ मेहमान के तौर पर 'इंडिया के टॉप 1%' में पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली, क्योंकि उन्हें अपनी पहचान से मतलब था।

उनके मुताबिक, वह सेट पर 12:30 बजे पहुंच गई थीं, लेकिन उन्हें 9 घंटे का लंबा इंतजार कराया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोडक्शन टीम ने भी शूटिंग को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दी। नतीजन, रात 9:15 बजे वह चली गईं।

माफी

अनिल और फराह ने गीता से मांगी माफी

गीता की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद होस्ट अनिल ने उनसे माफी मांगी।

अभिनेता ने कहा कि उन्हें जानकर बेहद बुरा लगा कि सेट पर गीता और उनके बेटे को अच्छा अनुभव नहीं मिला। उन्होंने गीता की बात को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया।

फराह ने भी गीता से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं था। उन्होंने बताया कि वह और अनिल उनके काम का बहुत सम्मान करते हैं।

ADVERTISEMENT

परिचय

जानिए कौन हैं गीता

गीता हिंदी सिनेमा और टीवी जगत की जानी-मानी स्टंट कोऑर्डिनेटर और कलाकार हैं।

उन्हें इस क्षेत्र में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव है और वह कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियों की बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुकी हैं।

उन्होंने 'रा.वन', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'सुल्तान' जैसी कई फिल्मों और मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' में अपना योगदान दिया है।

वह 'खतरों के खिलाड़ी 5' में भी नजर आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENT