Page Loader
अनिल कपूर अपनी मां निर्मल को याद कर हुए भावुक, लिखा- उन्होंने हमें जोड़े रखा
मां निर्मल कपूर को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर (तस्वीर: एक्स/@AnilKapoor)

अनिल कपूर अपनी मां निर्मल को याद कर हुए भावुक, लिखा- उन्होंने हमें जोड़े रखा

May 06, 2025
04:50 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अब अनिल ने मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी मां की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ अनिल ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

दुखद

मेरे पास शब्द नहीं हैं- अनिल 

अनिल ने लिखा, 'जीवन के हर क्षेत्र से मिल रहा प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास वास्तव में यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम कितने आभारी हैं। मेरी मां ने न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के माध्यम से भी बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है, जिनका उन्होंने पालन-पोषण किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्यार किया। वह उन उल्लेखनीय महिलाओं में से एक थीं जो कभी भी सुर्खियों में नहीं रहीं।'

पोस्ट

अनिल ने जताया प्रशंसकों का आभार

अनिल ने आगे लिखा, 'उनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। एक खामोश स्तंभ, हमेशा मुस्कुराती हुई, हमेशा परवाह करने वाली, हमेशा अपने आस-पास के लोगों को गर्मजोशी से भर देने वाली। वह हमारे परिवार की वो कड़ी थीं, जो सबको एकसाथ बांधे रखती थीं। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था। हम वास्तव में विनम्र और आभारी हैं। धन्यवाद।' इसके साथ अनिल ने अपने प्रशंसकों और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों का आभार जताया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें