LOADING...
फिल्म 'सूबेदार' से अनिल कपूर की पहली झलक आई सामने, शूटिंग शुरू 
फिल्म 'सूबेदार' से अनिल कपूर की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@AnilKapoor)

फिल्म 'सूबेदार' से अनिल कपूर की पहली झलक आई सामने, शूटिंग शुरू 

Oct 30, 2024
10:35 am

क्या है खबर?

अभिनेता अनिल कपूर पिछली बार दिव्या खोसला कुमार के साथ फिल्म 'सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आए थे, जिसमे उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अनिल फिल्म 'सूबेदार' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है। अब 'सूबेदार' से अनिल की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है।

सुबेदार

राधिका मदान भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'सूबेदार' में अनिल जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेता ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक शख्स से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य पोस्टर में अनिल हाथों में बंदूक थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। 'सूबेदार' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर