NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा
    मनोरंजन

    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा

    लेखन मेघा
    May 28, 2023 | 05:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा
    अनिल कपूर ने की अपने शो '24' को लेकर बात (तस्वीर: इंस्टा/@anilskapoor)

    अनिल कपूर अपने अभिनय से ज्यादा फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे। अब अभिनेता ने कहा कि वह शायद सबसे पहले भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने 2013 में आए '24' जैसे शॉर्ट फॉर्मेट के शो में काम किया था। कपूर ने बताया कि टीवी सीरीज के लिए पहले कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी से संपर्क किया था, लेकिन वे इसका हिस्सा नहीं बने।

    कई सितारे किए गए थे शॉर्टलिस्ट

    बॉलीवुड हंगामा से अपनी डेब्यू टीवी सीरीज '24' के बारे में बात करते हुए कपूर ने बताया कि इसके लिए बहुत से कलाकार चुने गए थे, लेकिन किसी के साथ बात नहीं बनी और आखिर में वह इसका हिस्सा बने। उन्होंने कहा, "मैं शो करने से पहले उन सभी अभिनेताओं को देख रह था, जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसमें जो नाम हैं, उन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि वे सभी आज बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"

    जयदीप अहलावत का नाम भी आया सामने

    कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "शो के लिए कपिल शर्मा से संपर्क साधा गया था और वह यह शो करना भी चाहते थे, लेकिन तब उनका शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू हो गया। इसके बाद जयदीप अहलावत और पंकज त्रिपाठी से भी संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।" उन्होंने कहा, "इसके लिए मैं रत्ना पाठक शाह से भी मिला था। खैर आज हम सभी एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।"

    शो को पहले ही करके खुश हूं- कपूर

    कपूर ने आगे कहा, "उस समय शो के सीजन के बारे में कोई नहीं जानता था, क्योंकि तब तक देश में OTT का आगमन नहीं हुआ था। ऐसे में मैं कह सकता हूं कि भारत इसमें सबसे आगे हैं।" कपूर से जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि अगर आज शो आता तो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता? इस पर उन्होंने कहा, "मैं इसे तभी करके खुश हूं क्योंकि कुछ पहले करने का एहसास हमेशा खास होता है।"

    जून में आएगा 'द नाइट मैनेजर 2'

    कपूर ने 'द नाइट मैनेजर 2' में अपने किरदार को लेकर कहा, "इस बार मेरा किरदार शैलेंद्र पहले सीजन से अलग होगा, जो देख रहा है कि सबकुछ बदल रहा है, लेकिन फिर भी वह हार मानने के लिए तैयार नहीं है।" इस शो में आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रुखसार, रवि बहल सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' का दूसरा सीजन 30 जून को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आने वाला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अनिल कपूर
    कपिल शर्मा
    बॉलीवुड समाचार

    अनिल कपूर

    अनिल कपूर ने अपनी 39वीं सालगिरह सुनीता कपूर संग साझा की अनदेखी तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    अनिल कपूर ने माधुरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, 'धमाल 4' में नजर आएंगे दोनों कलाकार माधुरी दीक्षित
    अनिल कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साइन की ये 2 फिल्में  आगामी फिल्में
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: शीबा चड्ढा और अनिल कपूर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-अभिनेता का खिताब फिल्मफेयर अवॉर्ड

    कपिल शर्मा

    'द कपिल शर्मा शो': सुनील ग्राेवर से चंदन प्रभाकर तक, इन कलाकारों की नहीं हुई वापसी द कपिल शर्मा शो
    'द कपिल शर्मा शो': नहीं लौटेंगे कृष्णा अभिषेक, बोले- फिर पैसे पर आकर अटक गई बात द कपिल शर्मा शो
    फिर बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो'? जानिए इससे पहले कब-कब टीवी से गायब हुए कपिल द कपिल शर्मा शो
    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सलमान खान और शहनाज गिल, दर्शकों को वीकेंड का इंतजार सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    रणदीप हुड्डा की 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का दमदार टीजर जारी, जंजीरों में जकड़े दिखे अभिनेता स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म
    निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की पैन-इंडिया फिल्म 'द इंडिया हाउस' का हुआ ऐलान अनुपम खेर
    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल आलिया भट्ट
    अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का जल्द आएगा सीक्वल, पटकथा पर चल रहा काम अभिषेक बच्चन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023