Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बड़ी हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइज का ऑफर ठुकरा चुके हैं अनिल कपूर, खुद बताई वजह
मनोरंजन

बड़ी हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइज का ऑफर ठुकरा चुके हैं अनिल कपूर, खुद बताई वजह

बड़ी हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइज का ऑफर ठुकरा चुके हैं अनिल कपूर, खुद बताई वजह
लेखन आकांक्षा शर्मा
Jun 22, 2022, 04:27 pm 3 मिनट में पढ़ें
बड़ी हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइज का ऑफर ठुकरा चुके हैं अनिल कपूर, खुद बताई वजह
अनिल कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम/@anilskapoor)

अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जुग-जुग जियो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह नीतू कपूर के ऑपोजिट दिखाई देंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनिल ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके प्रशंसक हैरान हैं। अनिल ने बताया कि वह एक बड़ी हॉलीवुड फ्रैंचाइज का ऑफर ठुकरा चुके हैं। अनिल के इस खुलासे से ज्यादा ऑफर को ठुकराने की वजह प्रशंसकों को हैरान कर रही है।

बयान
अनिल ने बताई ऑफर ठुकराने की वजह

फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में अनिल ने बताया कि उन्हें एक बड़े ग्लोबल फ्रैंचाइज से एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। बिना नाम लिए अनिल ने बताया कि उन्हें सिर्फ दो दिन काम करना था। इसके अलावा सीन क्या था, उन्हें वह भी ठीक से समझ नहीं आया। अनिल के दोस्तों ने उन्हें सलाह दी कि करियर में इस फिल्म का होना ही बड़ी बात है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

पुराना बयान
इन वजहों से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को मिल रही अनिल की 'ना'

एक पुराने इंटरव्यू में अनिल ने बताया था कि अब वह नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स क्यों नहीं लेते हैं। अनिल ने कहा था कि उन्हें कुछ फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बनी। कभी अनिल अपनी भूमिका की वजह से, कभी फिल्म तो कभी स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म को 'ना' कर देते हैं। अनिल ने यह भी कहा था कि कभी उन्हें लगता है कि उस प्रोजेक्ट में समय देना ठीक नहीं है।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट
इन हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में दिखे अनिल

'स्लमडॉग मिलेनियर' अनिल की पहली हॉलीवुड फिल्म थी। डैनी बॉयल की इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया। फिल्म ने साल 2009 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत समेत आठ श्रेणियों में ऑस्कर जीता था। फिल्म के गाने 'जय हो' के लिए एआर रहमान को ऑस्कर दिया गया था। इस फिल्म के अलावा अनिल हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' और टीवी सीरज '24' में भी नजर आ चुके हैं।

आगामी फिल्में
इन फिल्मों में काम कर रहे हैं अनिल

हिन्दी फिल्मों की बात करें अनिल की फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ऐनिमल' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म 'मलंग 2' भी चर्चा में है। प्रशंसकों को अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'साढ़े साती' का भी इंतजार है। वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'चांदनी' में ऋषि कपूर की जगह पहले अनिल को कास्ट किया गया था, लेकिन वह फिल्म से बाहर हो गए। इसके अलावा फिल्म 'परंपरा' और 'राज' में भी मुख्य किरदारों के लिए पहली पसंद अनिल कपूर थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
अनिल कपूर
जुग जुग जियो
ताज़ा खबरें
शिवसेना का एक और मंत्री शिंदे गुट में शामिल, उद्धव के पास बचे मात्र आदित्य ठाकरे
शिवसेना का एक और मंत्री शिंदे गुट में शामिल, उद्धव के पास बचे मात्र आदित्य ठाकरे राजनीति
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर मनोरंजन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन मनोरंजन
रणजी ट्रॉफी 2021-22: फाइनल में मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश बना चैंपियन, पहली बार जीता खिताब
रणजी ट्रॉफी 2021-22: फाइनल में मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश बना चैंपियन, पहली बार जीता खिताब खेलकूद
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
सेलिब्रिटी गॉसिप
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर मनोरंजन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन मनोरंजन
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली मनोरंजन
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर मनोरंजन
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई मनोरंजन
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस'
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस' मनोरंजन
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
और खबरें
अनिल कपूर
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी मनोरंजन
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म मनोरंजन
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी मनोरंजन
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट मनोरंजन
नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में नजर आएगी हर्षवर्धन और पिता अनिल कपूर की जोड़ी
नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में नजर आएगी हर्षवर्धन और पिता अनिल कपूर की जोड़ी मनोरंजन
और खबरें
जुग जुग जियो
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स मनोरंजन
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप मनोरंजन
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो'
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022