Loading...
अनिल कपूर के शो 'इंडिया के टॉप 1%' में खेलेंगे 100 खिलाड़ी, इतनी होगी इनाम राशि
'इंडिया के टॉप 1%' अगले महीने से देगा दस्तक

अनिल कपूर के शो 'इंडिया के टॉप 1%' में खेलेंगे 100 खिलाड़ी, इतनी होगी इनाम राशि

Aug 13, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर अपने नए शो 'इंडिया के टॉप 1%' के साथ अगले महीने आने को तैयार हैं। पिछले हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने इसकी स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पारंपरिक सामान्य ज्ञान के बजाय सामान्य ज्ञान पर आधारित अनिल का ये शो कैसा होगा, इसका खुलासा हो गया है। खुद अभिनेता ने शो के प्रारूप पर बात की और बताया कि इसमें 100 खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे।

पुरस्कार राशि

1 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जीतने का मौका

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अनिल ने कहा, "मैं खिलाड़ियों के सामने 13 सवाल रखूंगा, ये सभी सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। खिलाड़ी प्रत्येक सवाल का उत्तर देंगे- एक नहीं, दो नहीं, बल्कि एक साथ 100 खिलाड़ी। शुरुआत में प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये मिलेंगे। जैसे-जैसे खिलाड़ी 13 सवालों के गलत जवाब देते जाएंगे, उनके 1 लाख रुपये हमारी पुरस्कार राशि में जमा होते जाएंगे। 13 सवालों के अंत तक, यह पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।"

मौका

घर बैठे दर्शक भी ले सकते हैं शो में हिस्सा

अभिनेता ने आगे कहा, "और बस इतना ही नहीं! जब खिलाड़ी स्टूडियो में खेल रहे होंगे, तब आप भी घर बैठे खेल सकते हैं। आखिरकार, एक ऐसा मंच आ गया है जो आपको सामान्य ज्ञान के लिए पुरस्कार देता है, और पूरे भारत को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।"

'इंडिया के टॉप 1%' 5 सितंबर, 2026 से जियोहॉटस्टार और स्टार प्लस शुरू होगा। ये सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' (6 सितंबर) को टक्कर देगा।

ADVERTISEMENT