अनिल कपूर को पसंद आई फ्रांस के राष्ट्रपति की मेहमाननवाजी, तारीफ में पढ़े कसीदे
क्या है खबर?
अनिल कपूर ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह पेरिस में राष्ट्रपति से मिले और इस दाैरान दोनों ने आर्ट, संस्कृति, सिनेमा, AI, एनर्जी और वास्तुकला के बारे में आइडिया पर बात की। अभिनेता ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और उन्हें घर जैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, बताया कि वह पहली बार मैक्रों से भारत में मिले थे।
अपनापन
अभिनेता ने राष्ट्रपति से मुलाकात पर अपना अनुभव बताया
अनिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला, तो हमारी बातचीत इतनी सहज हुई कि ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को सालों से जानते हों। पेरिस में उनसे दोबारा मिलने पर वही अपनापन वापस आ गया।'
उन्होंने आगे लिखा, 'नेपोलियन के समय की उनके ऑफिस की खूबसूरत चीजों को देखा। इतिहास के सबक से लेकर, हमारे बच्चों और पोते-पोतियों के भविष्य तक, यह सच में एक बहुत अच्छी बातचीत थी।'
आभार
खातिरदारी के लिए अभिनेता ने जताया आभार
उन्होंने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे इमैनुएल, आपकी मेहरबानी के लिए, मेरे भतीजे और मुझे पेरिस में घर जैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद। मुझे हमारी दोस्ती पर खुशी है और मैं भारत में आपका फिर से स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं।'
काम के मोर्चे पर, अनिल को आखिरी बार आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' में देखा गया था। आने वाले दिनों में वह शाहरुख खान की 'किंग' और जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' में दिखेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अनिल कपूर का पोस्ट
When I first met President Emmanuel Macron in India, our conversation flowed so naturally that it felt like we’d known each other for years. Meeting him again in Paris brought back that same warmth.
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 20, 2026
We spoke about art, culture, cinema, AI, energy and architecture, and explored… pic.twitter.com/QfGN8OY5ji