LOADING...
सलमान खान की फिल्म में अनिल कपूर की हुई एंट्री, अब दोगुना मचेगा तहलका
सलमान खान की फिल्म से जुड़े अनिल कपूर

सलमान खान की फिल्म में अनिल कपूर की हुई एंट्री, अब दोगुना मचेगा तहलका

Mar 27, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

सलमान खान निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटो रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उच्च स्तर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें अभिनेता के साथ, नयनतारा की जोड़ी बनेगी। फिल्म का शीर्षक तया होना बाकी है। इन खबरों ने पहले से फैंस का उत्साह बढ़ाकर रखा है और अब एक नया अपडेट सामने आ गया है। बताया जाता है कि अभिनेता अनिल कपूर भी इस आगामी परियोजना का हिस्सा बन रहे हैं।

मौजूदगी

अनिल की मौजूदगी से होगा दोहरा जश्न

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, दिल राजू और पेडिपल्ली की आगामी फिल्म में पहले से 2 दमदार सितारे सलमान और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब इस परियोजना में अनिल की मौजूदगी भी शामिल हो गई है। वैसे तो निर्माताओं की ओर से अब तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान की फिल्म में अगर वाकई अनिल शामिल होते हैं, तो यह फैंस के लिए दाेहरे जश्न का मौका होगा।

शूटिंग

अप्रैल से शुरू होगी एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग

मिड-डे के मुताबिक, परियोजना से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2026 से शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित SRPF ग्राउंड में एक भव्य सेट का निर्माण भी किया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि निर्माता फिल्म को 2027 तक बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, सलमान की चर्चित परियोजना में 'मातृभूमि' शामिल है जो अगस्त, 2026 में रिलीज हो सकती है।

Advertisement