LOADING...
'वेलकम 4' में 'मजनू भाई' बनकर लौटेंगे अनिल कपूर? अक्षय कुमार के सामने कही ये बात
अनिल कपूर ने 'वेलकम 4' को लेकर दिया बढ़ा संकेत

'वेलकम 4' में 'मजनू भाई' बनकर लौटेंगे अनिल कपूर? अक्षय कुमार के सामने कही ये बात

Mar 04, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' (2007) को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ उनका तालमेल लोगों को काफी मजेदार लगा था। भले ही इस फ्रैंचाइजी की अगली किस्त 'वेलकम टू द जंगल' में अनिल न हों, लेकिन 'वेलकम 4' को लेकर उन्होंने लोगों की उत्सुकता को जरूर बढ़ा दिया है। अक्षय के गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में उन्होंने इस बात का संकेत दिया।

टिप्पणी

अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में की ये टिप्पणी

अक्षय द्वारा होस्ट टीवी शो, 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अनिल बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'वेलकम' के साथ अपनी जर्नी को याद करते हुए मजेदार टिप्पणी की। अभिनेता ने कहा, "सबसे पहले तो अक्षय साहब के साथ ये फिल्म थी 'वेलकम', फिर 'वेलकम 2' में ये नहीं थे, फिर 'वेलकम 3' में मुझे निकल दिया और 'वेलकम 4' हम फिर साथ में करेंगे।" उनकी टिप्पणी ने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।

रीयूनियन

अक्षय के साथ अनिल का हो सकता है रीयूनियन

'वेलकम 4' को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अभिनेता के बयान से दोनों के रीयूनियन की अटकलें लगने लगी हैं। अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों को मूल फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताजा करने का मौका मिल जाएगा। फिलहाल, अनिल इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चाओं में हैं। 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही इस फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और मोना सिंह जैसे सितारे हैं।

Advertisement