Loading...
अनिल दोस्त को याद कर हुए भावुक, बोले- कोई जुड़वा भाई बन सकता, वो सतीश था
अनिल कपूर को आज भी खलती है सतीश कौशिक की कमी

अनिल दोस्त को याद कर हुए भावुक, बोले- कोई जुड़वा भाई बन सकता, वो सतीश था

Oct 23, 2026
06:28 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अनिल कपूर ने 'इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो' में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि काम से कहीं बढ़कर था। यह भावुक पल तब आया, जब प्रतियोगी गगन ने बताया कि उनकी शक्ल सतीश से मिलती है और लोग अक्सर उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता से करते हैं। यह सुनकर अनिल को सतीश की याद आ गई

भावुक

सतीश को याद कर भावुक हुए अनिल

अनिल ने सतीश को याद करते हुए कहा, "सतीश के साथ मेरा रिश्ता कैसा था, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। अगर यह शूट 70 मिनट का भी होता, तो भी उनके किस्से सुनाने के लिए कम पड़ जाते। वह मुझसे कहते थे, 'तेरा टैलेंट लाजवाब है'।"

उन्होंने यह भी बताया कि वह प्यार से सतीश को 'डैनी डेविटो' कहकर बुलाते थे। अनिल और सतीश ने साथ में कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।

चाहत

सतीश को अपना जुड़वां भाई बनाना चाहते थे अनिल

अनिल ने कहा कि हम दोनों ही 'ट्विन्स' फिल्म के बहुत बड़े फैन थे और अक्सर यह कल्पना करते थे कि वे एक साथ जुड़वां भाइयों की भूमिका में नजर आएंगे।

अनिल ने आगे कहा, "अगर मेरा कोई जुड़वा भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था, क्योंकि उसको मेरे बारे में हर चीज पता थी, मेरा गुस्सा, मेरी खुशी, हर चीज। वह मुझे बहुत अच्छे से जानता था।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब हुआ था सतीश का निधन?

बता दें दिल का दौरा पड़ने की वजह से सतीश का 2023 में निधन हो गया था। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन' और 'साजन चले ससुराल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

ADVERTISEMENT