NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
    मनोरंजन

    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म

    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 18, 2022, 04:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
    फिल्म 'थार' का ट्रेलर रिलीज

    दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 मई को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। काफी समय से अनिल और हर्षवर्धन के बाप-बेटे की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें अनिल और हर्षवर्धन दोनों का ही लुक कमाल का लग रहा है।

    अनिल ने ट्विटर पर शेयर किया ट्रेलर

    अनिल ने फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'रहस्य और मृगतृष्णा, ट्विस्ट व टर्न से भरा। एक क्षमाशील रेगिस्तान के बीच में एक सख्त थ्रिलर का अनावरण।' इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। इसमें दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राज सिंह चौधरी ने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है।

    यहां देखिए अनिल का पोस्ट

    Mysteries and mirages, twists and turns. In the heart of an unforgiving desert, unfolds a gritty thriller, unlike any other. #TharOnNetflix@HarshKapoor_ @fattysanashaikh @satishkaushik2 @thisIsMukti @akfcnetwork @rajsinghc @NetflixIndia pic.twitter.com/IsASOhHV1X

    — Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 18, 2022

    कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

    कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

    ट्रेलर में अनिल एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए हैं। अनिल और सतीश रेगिस्तान में एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखे हैं। इसी बीच उनका सामना हर्षवर्धन के कैरेक्टर से होता है, जो खुद को पुरानी वस्तुओं का कारोबारी बताता है। इसमें ट्विस्ट तब आता है, जब शक की सुई हर्षवर्धन की ओर घूम जाती है। इसके बाद अनिल और उनके बेटे हर्षवर्धन के बीच आंख-मिचौली का खेल शुरू होता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (रिव्यू)

    हर्षवर्धन की बात करें तो उनका लुक काफी इंटेंस नजर आया है। पूरे ट्रेलर में बाप-बेटे की जोड़ी छाई हुई है। सतीश ने भी अपने अंदाज से प्रभावित किया है। इसमें फातिमा की छोटी-सी झलक ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

    हर्षवर्धन के किरदार के आसपास घूमती है फिल्म

    'थार' एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें अनिल का किरदार काफी मजबूत है। यह रेतीले पहाड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। यह अस्सी के दशक की एक कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के शख्स पर केंद्रित है। सिद्धार्थ की भूमिका हर्षवर्धन निभाएंगे। इसकी कहानी हर्षवर्धन के किरदार के आसपास घूमती दिखेगी, जो बदले की आग में जल रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर जरूर आपको फिल्म देखने के लिए प्रेरित करेगा।

    'AK वर्सेज AK' में साथ दिख चुके हैं अनिल और हर्षवर्धन

    अनिल और हर्षवर्धन ने निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हुई है। हर्षवर्धन ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इसके जरिए वह हिंदी सिने प्रेमियों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे। पिछले साल 24 दिसंबर को अनिल की 'AK वर्सेज AK' रिलीज हुई थी। अनिल और अनुराग कश्यप ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में हर्षवर्धन भी नजर आए थे, लेकिन उनकी भूमिका काफी छोटी रखी गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फिल्म का ट्रेलर
    अनिल कपूर
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' के ट्रेलर को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया कार्तिक आर्यन
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' का ट्रेलर रिलीज, संदीप किशन ने दिया एक्शन का तगड़ा डोज विजय सेतुपति

    अनिल कपूर

    अनिल और आदित्य की फिल्म 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें आदित्य रॉय कपूर
    कब आएगा अनिल कपूर-आदित्य रॉय की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर? निर्माताओं ने किया खुलासा आदित्य रॉय कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023