NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में
    मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में
    1/9
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jul 28, 2019
    05:05 pm
    मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में

    बॉलीवुड में पिछले कई सालों से खिलाड़ियों पर बायोपिक बनाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस दौरान पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, एमएस धोनी, मिल्खा सिंह और संदीप सिंह पर बायोपिक बनीं। इन फिल्‍मों में उनके संघर्ष, पारिवारिक स्थिति और खेल के प्रति जुनून को दिखाया गया। इसी कड़ी में हाल ही में ऐलान किया गया कि विजय सेतुपति श्रीलंकन क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ियों पर फिल्में बन रही हैं।

    2/9

    मुरलीधरन पर बनेगी फिल्म

    श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन एमएस श्रीपथी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अभी टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।

    3/9

    मिताली राज की बन रही है बायोपिक

    भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की भी बायोपिक बन रही है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स, मिताली की बायोपिक बना रहा है। बता दें कि मिताली ने साल 1999 में 16 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। वन डे इंटरनेशनल में छह हजार रन बनाने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर थीं। कहा जा रहा है कि मिताली के रोल के लिए तापसी पन्नू को फाइनल कर लिया गया है।

    4/9

    सायना नेहवाल की बन रही है बायोपिक

    भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, सायना की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। इसमें पहले श्रद्धा कपूर सायना के किरदार में नजर आने वाली थीं।

    5/9

    पुलेला गोपीचंद की भी बनेगी बायोपिक

    ना सिर्फ सायना नेहवाल बल्कि उनके कोच पुलेला गोपीचंद की भी बायोपिक बनेगी। इसका ऐलान साल 2017 में फॉक्स स्टार द्वारा किया गया था। गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच हैं। गोपीचंद को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी। गोपीचंद के प्रसिक्षण में ही पी वी सिंधु ने रियो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा गोपीचंद ने श्रीकांत किदांबी को भी ट्रेनिंग दी है।

    6/9

    बाईचुंग भूटिया पर बन रही है फिल्म

    निर्देशक आनंद कुमार भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। आनंद कुमार, 'जिला गाजियाबाद' और 'दिल्ली हाइट्स' को डायरेक्ट कर चुके हैं। अपनी बायोपिक को लेकर बाईचुंग काफी उत्साहित हैं।

    7/9

    पी टी ऊषा की भी बन रही है बायोपिक

    एथलीट पीटी ऊषा की भी बायोपिक बनाई जा रही है। फिल्म में ऊषा के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा। इसे रेवती एस वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अंग्रेजी में बनाया जा रहा है जिसे हिंदी, मलयालम, चीन और रसियन में डब किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर के अनुसार, ऊषा के चीन और रसिया में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं इसी वजह से फिल्म को इन भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

    8/9

    अभिनव बिंद्रा के किरदार में होंगे हर्षवर्धन कपूर

    ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर भी काम चल रहा है। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन कनन अय्यर कर रहे हैं। इसमें हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर भी हैं।

    9/9

    '83' में कपिल देव के किरदार में होंगे रणवीर सिंह

    कबीर खान की '83' में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि 1983 विश्व कप में इतिहास रच चुकी टीम इंडिया की जीत की कहानी इस फिल्म के जरिए दिखाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। '83', अगले साल रिलीज़ होगी। फिल्म में कपिल देव की कप्तानी में भारत की जीत की कहानी दिखाई जाएगी, जब भारतीय टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में पहला विश्व कप जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह
    परिणीति चोपड़ा
    तापसी पन्नू
    श्रद्धा कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'जजमेंटल है क्या' ही नहीं, रिलीज़ से पहले इन बॉलीवुड फिल्मों के भी बदले गए नाम दीपिका पादुकोण
    कसौटी... के बाद अपने इस फेमस सीरियल का रीबूट बनाने जा रहीं एकता कपूर मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग वाली वायरल फोटो पर परिणीति ने दिया रिएक्शन, कहा ये मनोरंजन
    वोग के लिए शाहिद और मीरा ने करवाया फोटोशूट, फैन्स ने बताया 'बेस्ट जोड़ी' मनोरंजन

    मनोरंजन

    दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने कहा, 'भारत में विदेशियों के लिए जीवन आसान नहीं' बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से टकराएगी अक्षय कुमार की ये फिल्म अक्षय कुमार
    दोबारा मामू बनने वाले हैं सलमान खान, दूसरी बार बहन अर्पिता प्रेग्नेंट! बॉलीवुड समाचार
    'जजमेंटल है क्या' में कंगना के पागलपन से हो जाएगा प्यार, पढ़ें फिल्म का रिव्यु बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह के फैन क्लब ने गांव को दी बिजली, कहा- सर ने सिखाया खुशियां बांटो बॉलीवुड समाचार
    इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी वर्जन में कपिल शर्मा करेंगे वायस ओवर हॉलीवुड समाचार
    आलिया ने शादी के लिए चुना सब्यसाची! इन अभिनेत्रियों के वेडिंग लहंगे डिजाइन कर चुका डिजाइनर दीपिका पादुकोण
    अर्जुन कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, 'बूढ़े' हो ऐसे दिख रहे आपके फेवरिट स्टार्स दीपिका पादुकोण

    परिणीति चोपड़ा

    क्या चरित देसाई को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    फिल्म में साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति? 'जबरिया जोड़ी' की अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ से जबरदस्ती शादी करना चाहती हैं परिणीति, देखें 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    #WorldMusicDay: करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में की सिंगिग बॉलीवुड समाचार

    तापसी पन्नू

    इंडिया के 'मिशन मंगल' के सपने की यात्रा शुरू, रिलीज़ हुआ रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर अक्षय कुमार
    दीपिका सहित बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने साउथ की फिल्मों से शुरू किया था करियर दीपिका पादुकोण
    अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की यात्रा शुरू, रिलीज़ हुआ दमदार टीज़र अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार ने शेयर किया 'मिशन मंगल' का पोस्टर, बताया- बेटी के लिए की फिल्म अक्षय कुमार

    श्रद्धा कपूर

    'साहो' के आठ मिनट के सीन के लिए खर्च हुए 70 करोड़, इस दिन होगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    डांस रिहर्सल के दौरान चोटिल हुए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    क्या बॉयफ्रेंड रोशन से शादी कर रही हैं श्रद्धा? पिता शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब अक्षय कुमार
    इसी साल जोधपुर में शादी करेंगे नताशा दलाल और वरुण धवन, तैयारियां शुरू! बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023