अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' रिलीज के लिए तैयार, जानिए कहां देगी दस्तक
क्या है खबर?
अनिल कपूर अपने बदले हुए लुक को लेकर लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं, जो उनकी आगामी वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से जुड़ा है। फिलहाल तो इस सीरीज की रिलीज में वक्त है जिसका ऐलान कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स ने किया था। इस बीच उनकी एक और फिल्म 'सूबेदार' से जुड़ी खुशखबरी आ गई है जो बेशक उनके फैंस को उत्साहित कर देगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की घोषणा 2025 में हुई थी, जो अब आने वाली है।
OTT
सीधे OTT पर आएगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अनिल अपनी पहली फिल्म 'सूबेदार' के साथ OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने 2025 में इसका ऐलान किया था, जो एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी। सूत्र ने कहा, "फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में पूरी हो गई, जिससे टीम को पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने के लिए पूरा समय मिल गया। फिल्म मार्च की शुरुआत में स्ट्रीम हो जाएगी।"
किरदार
'सूबेदार' में ऐसा होगा अभिनेता का किरदार
रिपोर्ट के मुताबिक, 'सूबेदार' में अनिल को एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी के किरदार में देखा जाएगा, जो अपने परिवार पर हुए हमले के बाद एक लड़ाकू बन जाता है। राधिका मदान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। सूत्र ने बताया, "सूबेदार में, अनिल ने एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है। फिल्म में न सिर्फ शानदार स्टंट हैं, बल्कि एक भावुक पिता-बेटी की कहानी भी है।" अभिनय के अलावा, अनिल 'सूबेदार' के सह-निर्माता भी हैं।