'सैयारा' अभिनेत्री अनीत पड्डा अपने दादा के निधन पर हुईं भावुक, पोस्ट में छलका दर्द
क्या है खबर?
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से रातों-रात सफलता के शिखर पर पहुंची अभिनेत्री अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने दादाजी के निधन की जानकारी देते हुए अपनी पुरानी यादों को फैंस के साथ बांटा है। अभिनेत्री के दादाजी अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे, जिसके बारे में वह पहले बता चुकी थीं। अब उन्हाेंने लिखा, 'मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार। आप मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप मक्खन को नहीं भूले।'
दर्द
अनीत ने दादाजी के साथ बिताए पलों को याद किया
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने दादा का हाथ पकड़े एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'आपने प्यार को थामे रखा, भले ही आप याददाश्त को थामे नहीं रख सके। मैं दोनों को संजोकर रखूंगी। मैं हमारे साथ बिताए हर पल को संजोकर रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुले याद रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी। मैं आपकी दयालुता और आपकी रोशनी को हर अंधेरे कमरे में फैलाऊंगी।'
यादें
अनीत ने दादाजी को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने आगे लिखा, 'आज मैंने आकाश में सबसे ज्यादा चमकता हुआ तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप वहां चले गए हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी दादू।' अनीत की पोस्ट पर करण जौहर समेत अन्य सितारे भी अपनी भावुक श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। काम की बात करें, तो अभिनेत्री को मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' में देखा जाएगा। इसके अलावा, वह अहान पांडे के साथ एक और संगीतमय फिल्म 'सतरंगा' को लेकर चर्चा में हैं।
ट्विटर पोस्ट
भावुक हुईं अनीत पड्डा
#AneetPadda shares an emotional note after the passing of her grandfather, remembering him with love and heartfelt words. #Celebs pic.twitter.com/bTXUZVrp5H
— Filmfare (@filmfare) April 21, 2026