अनीत पड्डा के हाथ लगी बायोपिक? पहली बार निभा सकती हैं ये किरदार
क्या है खबर?
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से रातों-रात लोकप्रिय हुईं अनीत पड्डा के हाथ एक बड़ा मौका लगा है। उन्हें एक महत्वाकांक्षी बायोपिक का हिस्सा बनाया गया है जिसका निर्माण संजय लीला भंसाली करेंगे। इस भव्य परियोजना को लेकर चर्चा लंबे समय से बनी हुई है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई गई थीं कि कियारा आडवाणी इस बायोपिक का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, सूत्र के हवाले से पता चला है कि यह मौका अनीत को मिला है।
भूमिका
इस अभिनेत्री की भूमिका निभा सकती हैं अनीत पड्डा
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड की महान अदाकारा मधुबाला की जिंदगी और कार्यों पर आधारित एक बायोपिक बनने जा रही है। सूत्र ने बताया है कि अनीत को इस परियोजना के लिए साइन किया गया है। बायोपिक से जुड़ी अन्य जानकारियों को फिलहाल के लिए गुप्त रखा गया है, लेकिन शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। सूत्रों ने यह भी बताया है कि आखिरी कास्टिंग का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
फिल्म
फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं निर्माताऊ
बायोपिक के निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के. रीन ने उठाई है जो पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन कर चुके हैं। निर्माता बायोपिक को एक भव्य फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में अनीत को परियोजना में शामिल करना सकारात्मक कदम माना जा रहा है। हालांकि, अनीत की कास्टिंग पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसके अलावा, फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Filmfare has recently come to know that #AneetPadda has been signed on to play the lead role in the biopic about the life and works of the legendary actress, #Madhubala.
— Filmfare (@filmfare) March 10, 2026
As per our source, Aneet has already been signed for the special film. Other details have been kept under… pic.twitter.com/veJz1BRjlM