Page Loader
अनीस बज्मी ने साझा किया अक्षय-सलमान संग काम करने का अनुभव, जानें क्या बोले निर्देशक
अक्षय-सलमान संग काम करने पर क्या हैं अनीस बज्मी के विचार?

अनीस बज्मी ने साझा किया अक्षय-सलमान संग काम करने का अनुभव, जानें क्या बोले निर्देशक

लेखन पलक
May 28, 2024
06:00 pm

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा को 'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'भूल भुलैया 2' जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक अनीज बज्मी पिछले कई सालों से बॉलीवुड में अपना जौहर दिखा रहे हैं। बीते सालों में बज्मी ने बहुत से सुपरस्टार्स के साथ काम किया है, जिनमें सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। निर्देशक ने अभिनेताओं के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब बज्मी ने सलमान और अक्षय के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया।

तारीफ

समय के पाबंद हैं अक्षय- बज्मी 

लेहरन रेट्रो से बात करते हुए बज्मी ने खुलासा किया कि अक्षय समय के पाबंद हैं और उनके साथ काम करने तो लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा, "हम अक्षय के साथ काम करते समय हमेशा चिंतित होते हैं क्योंकि अगर वह कहते हैं कि हम सुबह 7 बजे काम करना शुरू करेंगे तो वह 7 बजे पहुंच जाते हैं। और हम सुबह 6-7 बजे उठने के आदि नहीं हैं इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी होती है।"

जानकारी

समय पर काम खत्म करते हैं अक्षय?

बज्मी के बताया कि वह अक्षय के साथ काम करने का आनंद लेते हैं क्योंकि वह समय पर आते हैं और काम खत्म कर देते हैं। बता दें, अक्षय और बज्मी 'नो प्रॉब्लम', 'सिंह इज किंग' और 'थैंक्यू' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अनुभव

सलमान संग काम करने का कैसा है अनुभव 

निर्देशक के अनुसार वह सलमान के साथ काम करके हमेशा खुश रहते हैं। बज्मी बोले, "हम सलमान भाई के साथ काम करते वक्त बहुत आराम में रहते हैं क्योंकि वह दोपहर लगभग 1 बजे सेट पर आते हैं और फिर खाना खाते हैं। हालांकि, सलमान देर रात तक काम करते हैं।" बज्मी ने बताया कि उन्होंने राज कपूर से प्रशिक्षण लिया है, जहां उन्होंने रात भर काम किया है इसलिए उन्हें दोपहर करीब 2 बजे से काम करना पसंद है।

जानकारी

इन फिल्मों से सलमान-बज्मी ने किया लोगों का मनोरंजन

सलमान और बज्मी की जोड़ी 'नो एंट्री' और 'रेडी' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आई थीं। ऐसे में इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था।

कक

बज्मी को किसी से नहीं है कोई शिकायत

अक्षय और सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताने के बाद बज्मी ने यह भी साफ किया कि उन्हें दोनों से कोई शिकायत नहीं है। बज्मी को दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने में समान रूप से मजा आता है। वह बोले, "हर अभिनेता अलग है इसलिए हमें उनके अनुसार शुरू करना होगा। जब आप अपनी दिनचर्या को बदलते हैं और काम करते हैं, तो वह अनुभव वास्तव में अच्छा होता है।"

आगामी फिल्में

इन फिल्मों का निर्देशन करते दिखेंगे बज्मी

बज्मी इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' की अगली कड़ी है। इसके अलावा बज्मी के पास बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री 2' के निर्देशन की कमान भी संभालेंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आएंगे।