Loading...
'रामायण': साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- वो सीता के रोल में फिट नहीं
'रामायण': साई पल्लवी की कास्टिंग पर क्या बोलीं तनीषा मुखर्जी?

'रामायण': साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- वो सीता के रोल में फिट नहीं

Nov 25, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

भले ही कई लोग 'रामायण' में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की राय इससे बिल्कुल अलग है। तनीषा के मुताबिक, साई इस भूमिका के लिए फिट नहीं बैठतीं और वो उन्हें सीता के रोल में सही नहीं मानतीं। उनके इस बयान के बाद फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फिर नई चर्चा शुरू हो गई है।

प्रतिक्रिया

'एनिमल' के बाद राम के रूप में रणबीर को देख हैरान हुईं तनीषा

तनीषा ने एक्स पर 'रामायण' को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि वो फिल्म को देख रही हैं और मीडिया में इसे लेकर कही जा रही बातें भ्रामक हैं।

तनीषा के मुताबिक इसमें पूरी तरह राम ही छाए हैं और रणबीर कपूर का काम शानदार है।

उन्होंने कहा कि 'एनिमल ' में रणबीर को पसंद करने के बाद उन्हें लगा था कि शायद वो उन्हें भगवान राम के रूप में न जोड़ पाएं, लेकिन वो बिल्कुल उम्दा हैं।

जुड़ाव

साई से नहीं जुड़ पाईं तनीषा

साई को सीता के रोल में फिट न मानते हुए तनीषा ने कहा कि वो अच्छी अभिनेत्री तो हैं, लेकिन इस किरदार में उन्हें देखकर वो उनसे जुड़ नहीं पाईं।

हालांकि उन्होंने विजुअल्स, कहानी और एक्टिंग की तारीफ की और यश को रावण के रूप में लाजवाब बताया।

तनीषा के मुताबिक राम और रावण दोनों ही किरदारों के साथ पूरा न्याय हुआ है। 'एनिमल' के बाद रणबीर को राम के रूप में लेकर शंका थी, पर वो एकदम सटीक रहे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

कारण

तनीषा ने बताया राम के रोल में क्यों चमके रणबीर

एक अन्य पोस्ट में तनीषा ने बताया कि 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में क्यों खरे उतरे।

उनके मुताबिक रणबीर के साथ उन्हें एक बहुआयामी किरदार देखने को मिला। पिता के वनवास भेजने का दर्द और कैकेयी के फैसले का पता चलने पर मां के रिश्ते में आई कमी का एहसास उन्होंने बखूबी कराया, साथ ही सीता के प्रति सम्मान-प्रेम, लक्ष्मण के लिए बड़े भाई की मस्ती-लाड़ और दोनों की रक्षा करने का भाव भी साफ दिखा।

किरदार

तनीषा को यश के रावण में नहीं दिखी विद्वान ब्राह्मण की झलक

तनीषा ने कहा कि ये सिर्फ स्क्रिप्ट की बात नहीं, बल्कि भावनाएं जगाने की रणबीर की कला थी।

सीता के बिछड़ने पर उनका सदमा और शांत भाव सबसे खास रहा, मानो वो खुद राम हों, वहीं यश के रावण को लेकर उन्होंने कहा कि ताकत, बॉडी लैंग्वेज और अहंकार तो कमाल का था, पर वह एक विलेन तक ही सीमित लगा। तनीषा के मुताबिक रावण एक विद्वान और ब्राह्मण भी थे, जिसकी गहराई थोड़ी कम दिखी।

स्टारकास्ट

'रामायण: पार्ट 1' में सितारों की बड़ी फौज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' को नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है।

फिल्म में रणबीर, भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश, रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है।

ADVERTISEMENT