HT लीडरशिप समिट में अनन्या पांडे ने 'रामायण' की तारीफ की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है तो उन्होने कहा, "हां, मैंने देखी। मैं इसे देखकर हैरान रह गई। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई।"
उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी मां और नानी उन्हें पौराणिक कहानियां सुनाती थीं, इसलिए उन्हें ऐसी कहानियों में दिलचस्पी है। अनन्या ने ये भी कहा कि वो भविष्य में किसी पौराणिक फिल्म में काम करना चाहेंगी।
पर्दे पर निभाना चाहती हूं पौराणिक किरदार- अनन्या
अनन्या ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पौराणिक कहानियों में दिलचस्पी रही है। उनकी मां और दादी उन्हें बचपन में ऐसी कहानियां सुनाया करती थीं। उन्होंने कहा कि वो पर्दे पर पौराणिक किरदार निभाना चाहती हैं और खुद को किसी एक तरह की फिल्मों तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। उन्हें गंभीर और मजेदार, दोनों तरह के किरदार निभाना पसंद है। अनन्या ने 'द पैलेस ऑफ इल्यूजन्स' जैसे उपन्यासों की भी तारीफ की, वहीं 'रामायण' का दूसरा भाग 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।