अनन्या पांडे ने किया अपनी नई फिल्म 'CTRL' का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
क्या है खबर?
अनन्या पांडे को आखिरी बार सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ फिल्म 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। यह फिल्म पिछले साल 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
अब अनन्या ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी रही इस थ्रिलर फिल्म का नाम 'CTRL' है।
अनन्या के साथ इस फिल्म में विहान सामत भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है।
फिल्म रिलीज
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
अनन्या की फिल्म 'CTRL' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT पर रिलीज होगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर 4 अक्टूबर, 2024 से होने वाला है।
अनन्या ने फिल्म की घोषणा करते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।
यह पहला मौका है, जब अनन्या और विहान किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।
अनन्या और विक्रमादित्य भी इस फिल्म के जरिए पहली बार साझ काम कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Think again. 👩💻
— Ananya Panday (@ananyapandayy) August 5, 2024
CTRL releases on 4 October, only on Netflix!#CTRLOnNetflix #VikramadityaMotwane @Nikhil_Dwivedi @sumukhisuresh @saffronbrdmedia #andolanfilms @aryaamenon #shiviepandit pic.twitter.com/U07n2Xs4XF