टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से घबराईं अनन्या पांडे, बोलीं- ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
क्या है खबर?
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर अपनी चिंता जाहिर की है और पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री हाल ही में दिल्ली में आयोजित 'HT लीडरशिप समिट 2026' में शामिल हुईं, जहां उनसे इसके बारे में पूछा गया। उन्होंने इस घटना को बहुत डरावना और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सुरक्षित माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। अनन्या ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अनन्या
प्रशंसकों की सुरक्षा पर भी जताई चिंता
अनन्या ने कहा, "ये बहुत डरावना और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे नहीं लगता कि बात सिर्फ अभिनेता की सुरक्षा की है। कभी-कभार जब भारी भीड़ जमा हो जाती है तो सवाल भीड़ में मौजूद लोगों और उनकी सुरक्षा का भी होता है। कुल मिलाकर एक सुरक्षित माहौल बनाने की जरूरत है।"
अभिनेत्री ने ये भी कहा कि सुरक्षा कारणों से अगर उन्हें प्रशंसकों से दूरी बनानी पड़े, जो उनकी फिल्में देखते हैं और उन्हें पसंद करते हैं, तो उन्हें निराशा होगी।