LOADING...
अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों का हाल, अब 'चांद मेरा दिल' से जीतने आएंगी दिल
अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों का देखें हाल

अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों का हाल, अब 'चांद मेरा दिल' से जीतने आएंगी दिल

May 11, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' काफी चर्चा बटोर रही है। करण जौहर द्वारा निर्मित और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। यह दोनों सितारों का पहला सहयोग है, जिसका ट्रेलर और गाने अभी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। 22 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उससे पहले चलिए अनन्या की पिछली फिल्मों के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर।

#1 & #2

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' और 'केसरी चैप्टर 2'

अनन्या को आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी यह फिल्म कथित तौर पर 90 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने महज 33 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। वहीं 'केसरी चैप्टर 2' में उनके साथ अक्षय कुमार और आर माधवन थे। 150 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में इसने करीब 74 करोड़ रुपये कमाए थे।

#3 & #4

'ड्रीम गर्ल 2' और 'पति पत्नी और वो'

आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या को फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। यह अगस्त, 2023 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 105 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था और उस साल की सफल फिल्म साबित हुई थी। अनन्या और आयुष्मान की जोड़ी भी लोगों ने पसंद की थी। वहीं कार्तिक और भूमि पेडनेकर के साथ, फिल्म 'पति पत्नी और वो' 2019 में रिलीज हुई थी। इसने करीब 84 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

#5

'लाइगर'

अनन्य की यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा मुख्य किरदार में थे। हालांकि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी थी और इसने महज 47 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था, जबकि बजट कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा था। अब अनन्या की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Advertisement