अनन्या पांडे का कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से हुआ ब्रेकअप? 2 साल बाद अलग हुईं राहें
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। पिछले 2 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाएं बटोर रहे थे, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महीनों से चल रही ब्रेकअप की अटकलें आखिर सच साबित हुईं। अनन्या और ब्लैंको ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते पर विराम लगाने का फैसला किया है।
पुष्टि
अनन्या और ब्लैंको के रोमांटिक रिश्ते में आई दरार
अनन्या और ब्लैंको ने भले सार्वजनिक तौर पर अपना रिश्ता न स्वीकारा हो, लेकिन दोनों 2024 से एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रिश्ते में थे।
कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया। यहां तक कि एक-दूसरे के जन्मदिन पर वह इंस्टाग्राम पर प्यार भरे मैसेज करते थे।
TOI के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि अनन्या ने पिछले हफ्ते यह रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप किया है। उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
मुलाकात
दोनों की 2024 में हुई थी पहली मुलाकात
खबरों के मुताबिक, अनन्या और ब्लैंको की पहली मुलाकात 2024 के मध्य में हुई थी।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के समारोहों में उन्हें साथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था।
यही नहीं, अभिनेत्री ने ब्लैंको के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला पेंडेंट पहनकर भी चर्चा बटोरी थी।
काम के मोर्चे पर, अनन्या को आखिरी बार 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य के साथ देखा गया था।