अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने रचाई शादी, तस्वीरों में छिपाया पति का चेहरा
क्या है खबर?
अमृता राव की बहन और जानी-मानी टीवी अभिनेत्री प्रीतिका राव शादी के बंधन में बंध गई हैं। अपनी जिंदगी के इस नए सफर का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया। हालांकि, अभिनेत्री ने यह नहीं बताया कि उन्होंने शादी कब की, लेकिन बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग वेन्यू पर हुई शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर आई शादी की तस्वीरों में प्रीतिका ने अपने पति का चेहरा छिपाया हुआ है।
शादी
श्री श्री रविशंकर भी शादी का बने हिस्सा
प्रीतिका की शादी में अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर भी शामिल हुए थे।
अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, मेरे प्यारे माता-पिता, बहन अमृता, रिश्तेदारों और दोस्तों के आशीर्वाद से, मैंने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के खूबसूरत और शांत वेन्यू पर शादी कर ली। गुरुदेव खुद मेरी शादी में आए और अपना आशीर्वाद दिया, जो सच में मेरे लिए सबसे खास बात थी।'
आभार
प्रीतिका ने समर्थकों का आभार जताया
उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी शादी एक पारंपरिक तम-ब्रह्म परिवार में हुई है, जहां का कल्चर कर्नाटक में मेरी मंगलोरियन जड़ों से बहुत मिलता-जुलता है- पुराना और कीमती।'
प्रीतिका ने बताया कि उन्होंने 3 साल पहले श्री श्री रविशंकर के साथ अपने अध्यात्मिक पॉडकास्ट शुरू किए थे। हाल ही में, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने उन्हें ट्रेंडिंग वैदिक एस्ट्रोलॉजी पॉडकास्ट के लिए लेटर ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया।
उन्होंने सम्मान और शादी को अपने 2 माइलस्टोन बताते हुए समर्थकों का आभार जताया।
ट्विटर पोस्ट
लोगों ने दी बधाई
Happy Married Life my dearest Pree ❤️ So Happy for u & God Bless u for ur new journey ❣️ Lots of Love & #PreetikaPati whoever u r and we dnt know u but please take care of our girl and love her unconditionally no matter wt bcoz she is so precious to so many ❤️ @preetikatweets pic.twitter.com/dxrfcUVYOV
— ❤ (@burselfdude) November 13, 2026