Loading...
अमृता अरोड़ा ने ओजेम्पिक लेने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमेशा से रही हूं दुबली-पतली
अमृता अरोड़ा ने ओजेम्पिक लेने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

अमृता अरोड़ा ने ओजेम्पिक लेने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमेशा से रही हूं दुबली-पतली

लेखन सयाली
Nov 03, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हाल ही में वजन घटाने के बाद अपनी तस्वीर साझा की। इन्हें देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने ओजेम्पिक लेकर वजन कम किया होगा। हालांकि, अमृता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ये बात साफ कर दी है कि उन्होंने अपनी मेहनत से कुछ महीनों में 14 किलो वजन कम किया है। अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपनी वजन घटाने की जर्नी के बारे में खुलकर बात की है।

अमृता

वजन घटाने वाली दवाइयां लेने से किया इंकार

अमृता ने कहा, "मैंने खुद को वापस उसी स्थिति में ला खड़ा किया है, जहां मैं रहना चाहती थी। मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया।"

वजन घटाने वाली दवाइयों के बारे में उन्होंने कहा, "अफसोस की बात है कि ये ऐसे समय में हुआ, जब इस तरह की बातें चारों तरफ हो रही हैं। मैं शुरुआत से ही दुबली-पतली रही हूं, अपने पूरे करियर के दौरान भी, यहां तक कि 2 बच्चों की मां बनने के बाद भी।"

बयान

लोगों की बातों पर गौर नहीं करती हैं अमृता

अमृता ने बताया कि 2023 में उनका रूटीन बिगड़ गया था और उनका वजन बढ़ गया था। उन्होंने सवाल करने वालों के बारे में कहा, "मैं लोगों को जो कहना है, कहने देती हूं, क्योंकि वे तो वैसे भी कुछ न कुछ कहेंगे ही। सब ठीक है।"

इससे पहले भी अमृता ने वजन बढ़ने पर ट्रॉल्स को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि वजन बढ़ने पर उन्हें बहुत नफरत झेलनी पड़ी और उनका वजन उनकी समस्या है।

ADVERTISEMENT