LOADING...
अहमदाबाद विमान हादसे के 24 घंटे बाद आई अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया, भड़के यूजर्स
अहमदाबाद विमान हादसे पर अमिताभ बच्चन ने दी प्रतिक्रिया

अहमदाबाद विमान हादसे के 24 घंटे बाद आई अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया, भड़के यूजर्स

Jun 13, 2025
03:55 pm

क्या है खबर?

बीते 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। इस भयावह दुर्घटना से हर कोई स्तब्ध है। फिल्मी जगत के सितारे भी लगातार इस हादसे पर दुख जता रहे हैं। अब 24 घंटे बाद अमिताभ बच्चन ने इस विमान दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर विमान हादसे पर दुख जताया है। आइए उन्होंने क्या कहा।

पोस्ट

महानायक की नींद टूट गई है- यूजर

अमिताभ ने लिखा, 'हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं।' अभिनेता का यह पोस्ट अहमदाबाद विमान हादसे के 24 घंटे बाद आया है। ऐसे में प्रशंसक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'महानायक की नींद टूट गई है।' एक लिखते हैं, 'ऐसी नींद देखकर कुंभकरण भी शर्मा जाए।' एक ने लिखा, 'आप ये जया जी से परेशान होकर कह रहे हैं या विमान हादसे के लिए कह रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट