पिता हरिवंश राय बच्चन को याद कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- उनकी यादें आसपास मौजूद
क्या है खबर?
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती से पहले भावुक हो गए। बुधवार को, उन्होंने अपने ब्लॉग पर दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा और बताया कि कैसे उनके पिता की यादें, उनके शब्द, व्यवहार और शिक्षाएं हमेशा परिवार के साथ रहती हैं। ब्लॉग में अभिनेता ने काम और दूसरी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने का जिक्र भी किया। बता दें कि अमिताभ के पिता की आज 27 नवंबर को जयंती है।
प्राथमिकता
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कही ये बात
पिता को याद करते हुए, अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'दिन और तारीख से आगे रहने की कोशिश कर रहा हूं, जिससे दूसरे कामों के लिए भी समय मिल जाए। दूसरे काम भी उतने ही जरूरी हैं... काम भी जरूरी है.. कभी-कभी काम को प्राथमिकता मिल जाती है और इस तरह हम समय, नंबरिंग और मकसद खो देते हैं। हम कल फिर मिल सकते हैं.. क्योंकि कल पूज्य बाबूजी का जन्म दिवस है।'
यादें
पिता की यादों में खोए अमिताभ
उन्होंने बताया कि पिता की जयंती पर कहने के लिए कुछ नहीं है, सिर्फ इसके कि वह उन्हें याद करते हैं।
अमिताभ ने आगे लिखा, 'और कुछ कहने को बचा नहीं, सिवाए ये, कि यादें उनकी प्रतिपल हम सब पर घूमती रहती हैं। उनके शब्द उनका व्यवहार उनकी सीख तो फिर कल...।'
काम के मोर्चे पर, अभिनेता को इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन को होस्ट करते देखा जा सकता है।