Loading...
अमिताभ बच्चन को नहीं मिल रहा सोने का वक्त, जानें वजह
अमिताभ बच्चन को नहीं मिल रहा सोने का समय

अमिताभ बच्चन को नहीं मिल रहा सोने का वक्त, जानें वजह

Oct 05, 2026
07:35 pm

क्या है खबर?

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर फिसलने के कारण उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। वहीं अब उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी थकान का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें समय पर सोने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पा रहा है। अमिताभ का मानना है कि अच्छी नींद उनके थके हुए शरीर को आराम और स्वस्थ होने में मदद करेगी।

परेशानी

अमिताभ को नहीं मिल पा रही पूरी नींद

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "कहा जाता है कि रात की नींद इंसानी शरीर के लिए सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म है और मुझे इसका पालन करने के लिए समय निकालना मुश्किल लगता है, लेकिन आज रात मैं कोशिश कर रहा हूं। अब जल्दी सोकर काम के लिए जल्दी उठना है। यह अलग एहसास है, कई विचारों से भरा हुआ। सबमें आगे बढ़ने का जोश और उन लक्ष्यों को हासिल करने का जज्बा है, जिन्हें कभी अपना मकसद माना था।"

करियर

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ

अमिताभ ने आखिरी में लिखा, "यह सब मंजिल तक समय पर पहुंचने के लिए जबरदस्त ताकत देता है और अब मुझे बिस्तर की ओर जाना चाहिए।"

अमिताभ, नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे। इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वहीं खबरों के मुताबिक, अमिताभ 'आंखें 2' से भी जुड़े हैं। हालांकि, इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENT