Loading...
बम की धमकी के बीच कांच के घेरे में दिखे अमिताभ बच्चन, वीडियो वायरल

बम की धमकी के बीच कांच के घेरे में दिखे अमिताभ बच्चन, वीडियो वायरल

Nov 01, 2026
07:59 pm

क्या है खबर?

मुंबई स्थित अपने आवास 'जलसा' के बाहर अमिताभ बच्चन ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस को संडे दर्शन दिए। घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिग बी पारदर्शी बुलेटप्रूफ शेड के पीछे खड़े होकर प्रशंसकों से मिले। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। मुंबई पुलिस की निगरानी में अमिताभ ने बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुरक्षा

'जलसा' के बाहर सुरक्षा का नया रूप

अमिताभ ने अपने मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर साप्ताहिक 'संडे दर्शन' की परंपरा के दौरान सुरक्षा की एक नई मिसाल पेश की।

बिग बी जमीन से करीब तीन-चार कदम ऊंचे बनाए गए एक विशेष प्लेटफॉर्म पर चढ़े, जिसे पूरी तरह से पारदर्शी बुलेटप्रूफ शेड से घेरा गया था।

सामने आए इस वीडियो में अमिताभ इसी सुरक्षित घेरे के अंदर खड़े होकर बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

धमकी

बम की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस दौरान अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे और पूरे समय उनके पीछे खड़े रहे।

जलसा के बाहर प्रशंसकों की भीड़ बैरिकेड्स के पीछे से अपने पसंदीदा स्टार का उत्साह बढ़ा रही थी, वहीं मुंबई पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। ये कड़े इंतजाम अमिताभ के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एक स्कूल को मिला था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

सक्रियता

सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं अमिताभ

अमिताभ ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया था। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें ऑनलाइन गतिविधियों से ब्रेक लेकर पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है।

अपने टम्बलर ब्लॉग पर उन्होंने लिखा कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है। वो अपने शरीर को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

अमिताभ इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT