अमित शाह ने पोती की जिद पर देखी 'रामायण', निर्माता नमित मल्होत्रा ने किया खुलासा
क्या है खबर?
निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोती की जिद पर अहमदाबाद के एक थिएटर में 'रामायण' देखी थी। नमित के मुताबिक, अमित शाह को फिल्म का सिनेमाई अनुभव काफी पसंद आया और उन्होंने इसकी तारीफ भी की। हाल ही में गृह मंत्री ने 'रामायण' की पूरी टीम को नई दिल्ली बुलाया था। फिल्म की सराहना करने को लेकर उनकी यह मुलाकात काफी चर्चा में रही।
बात
'रामायण' देखकर क्या बोले शाह?
'रामायण' की टीम के साथ शाह से हुई अपनी हालिया मुलाकात के बारे में बात करते हुए, नमित ने कहा, "वो बहुत खुश थे। उन्होंने मुलाकात से पहले खुद जाकर फिल्म 'रामायण' देखी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पोती ने बहुत जिद की थी, इसलिए उन्होंने अहमदाबाद के एक सिनेमाघर में इसे देखा। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई और उन्हें यह अनुभव वाकई अच्छा लगा।"
कमाई
रामायण ने 24 दिनों में की इतनी कमाई
'रामायण' की टीम, जिसमें निर्माता नमित, निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और साई पल्लवी, तथा सह-निर्माता नीरज संघाई शामिल थे, ने 25 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात की थी।
शाह ने बातचीत के दौरान फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इस फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में 1,813 करोड़ की कमाई कर ली है।