अभिनेता अमित साध ने बताया कि फिल्म 'गंगाजल' ने उन्हें पुलिस अधिकारियों के किरदारों के प्रति आकर्षित किया। फौजी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित को कानून-व्यवस्था से जुड़ी कहानियों में हमेशा से दिलचस्पी रही है। वो 'अब तक छप्पन' और 'सिंघम' जैसी फिल्मों को भी अपने इस रुझान की वजह मानते हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'प्रताप' में अमित एक ऐसे मुठभेड़ विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक घोटाले में फंस जाता है। पुलिस अधिकारी के रूप में यह उनका छठा किरदार होगा।
पुलिस की चुनौतियों की कहानी लेकर आ रही अमित साध की 'प्रताप'
फिल्म 'प्रताप' में उन चुनौतियों को दिखाया गया है, जिनका सामना पुलिसकर्मियों को तब करना पड़ता है, जब प्रभावशाली लोगों का उन्हें समर्थन मिलना बंद हो जाता है। सचिन सर्राफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध के साथ ईशा देओल और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।