'काला हिरण' के निर्माता का आरोप: बंदूक की नोक पर पीछा किया गया, पुलिस जांच में जुटी
मनोरंजन
फिल्म निर्माता अमित जानी ने रविवार शाम यानी 18 अक्टूबर, 2026 को एक डरावनी घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी से नोएडा लौटते समय एक सफेद कार ने उनकी SUV का पीछा किया और उसमें बैठे एक शख्स ने कथित तौर पर उन्हें हथियार भी दिखाया।
इस घटना के बाद जानी अपने ड्राइवर और साथियों के साथ सुरक्षा के लिए SUV को कुंडली पुलिस स्टेशन ले गए।
सोनीपत पुलिस कर रही है जानी के पीछा करने के मामले की जांच
पीछा करते समय जानी ने किसी तरह पुलिस को खबर कर दी, जिसके बाद अब सोनीपत पुलिस इस मामले की जांच में लगी है।
जानी 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं और फिलहाल अपनी फिल्म 'काला हिरण' को लेकर कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं।
उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा भी मिली हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सीआरपीएफ के जवानों समेत सुरक्षा दी है।