साई पल्लवी ने आखिरकार नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सीता के किरदार को लेकर चल रही आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है।
'वी द वुमेन' इवेंट में उन्होंने सार्वजनिक राय के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर चल रही बातों से अनजान नहीं हूं, जैसे कि 'सीता मां कैसी दिखनी चाहिए' या ऐसी ही दूसरी बातें, लेकिन अगर ये बातें आपके अंदर तक हिला देती हैं, तो मुझे लगता है कि कमी वहीं पर है और आपको और मजबूत बनने की जरूरत है।"
साई ने साफ किया है कि वह इन सब बातों से विचलित नहीं होंगी और मजबूती से आगे बढ़ेंगी।
कब रिलीज होगी 'रामायण 2'?
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए औ रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं।
बता दें 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुआ। वहीं इसके दूसरे भाग की दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।