जया बच्चन ने दिया 'पेड्डी' विवाद पर ये करारा जवाब
जया बच्चन महिलाओं के चित्रण के खिलाफ अपनी बात रख रहीं हैं। उन्होंने 'शोर' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया, जब एक निर्देशक ने उनसे ऐसे कपड़े पहनने को कहा, जिनसे उनके रोल को अश्लील तरीके से दिखाया जा सके।
उन्होंने मना कर दिया और उस निर्देशक के साथ दोबारा कभी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझसे कोई भी कभी हद पार करने की हिम्मत नहीं करता था। उन्होंने यह बात कहते हुए फिल्म इंडस्ट्री में सम्मान की अहमियत बताई।
उनकी ये बातें ऐसे समय में सामने आई है, जब जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को उनके शरीर पर अनावश्यक जोर देने और बिना सहमति वाले किस दृश्यों को लेकर विरोध झेलना पड़ रहा है।
निर्देशक बुची ने 'पेड्डी' के दृश्यों के लिए माफी मांगी
निर्देशक बुची बाबू सानू ने 'पेड्डी' के विवादित दृश्यों के लिए माफी तो मांग ली है, लेकिन अभी तक उन्हें हटाया नहीं है। करीना कपूर खान ने भी इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि सिनेमा में महिलाओं को सही और बेहतर ढंग से दिखाया जाना चाहिए।
उन्होंने श्रीदेवी, काजोल और शर्मिला टैगोर जैसी अभिनेत्रियों की सराहना की। इन अभिनेत्रियों ने अपनी संवेदनशीलता और खूबसूरती को कभी सिर्फ एक वस्तु के रूप में पेश नहीं होने दिया। करीना ने फिल्ममेकर्स को भी इनसे सीख लेने की सलाह दी।