'रामायण' में वाहवाही के बीच जानिए यश के 5 सबसे दमदार किरदार, जिन्होंने जीता हर दिल
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा के महाकाव्य 'रामायण' का ट्रेलर आते ही तहलका मच गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के राम अवतार से ज्यादा चर्चा 'रावण' बने कन्नड़ सुपरस्टार यश की आवाज, स्क्रीन प्रेजेंस और खौफनाक स्वैग की हो रही है। 'KGF' से पैन-इंडिया पहचान बनाने वाले यश के लिए बड़े पर्दे पर जादू चलाना नया नहीं है। उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में ऐसी यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया। एक नजर उन्हीं 5 बेहतरीन फिल्मों और किरदारों पर।
#1
'गुगली' (शरथ)
'KGF' के गंभीर और आक्रामक रॉकी भाई से अलग, 'गुगली' में यश ने 'शरथ' नाम के एक स्मार्ट, बिंदास और घमंडी लड़के की भूमिका निभाई थी। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें यश और कृति खरबंदा की केमिस्ट्री को जबरदस्त प्यार मिला।
यश का नया हेयरस्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और स्वैग इस फिल्म में बेहद लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म ने ये साबित किया कि यश सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि रोमांटिक और युवा किरदारों में भी कमाल कर सकते हैं।
#2
'KGF: चैप्टर 1' और 'KGF: चैप्टर 2' (राॅकी भाई)
'KGF: चैप्टर 1' में मुंबई की सड़कों से उठकर रॉकी भाई ने कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) पर अपना दबदबा कायम करते हुए पैन-इंडिया स्तर पर तहलका मचा दिया।
उधर 'KGF: चैप्टर 2' में उसका सामना अधीरा और रमिका सेन जैसे शक्तिशाली विरोधियों से हुआ, जहां उसके विशाल साम्राज्य, दमदार स्वैग और भावुक कर देने वाले अंत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों फिल्मों ने यश को देशभर में पैन-इंडिया सुपरस्टार तथा 'रॉकिंग स्टार' के रूप में नई पहचान दिलाई।
#3
'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' (रामाचारी)
शायद ही आप इस बात से वाकिफ हों कि ये फिल्म यश के करियर की मील का पत्थर मानी जाती है।
विष्णुवर्धन के प्रशंसक 'रामाचारी' के रोल में यश ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
इमोशन, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई। यश और राधिका पंडित की जोड़ी को खूब सराहा गया और यहीं से उनके 'रॉकिंग स्टार' बनने की नींव मजबूत हुई।
asx
'किराताका' और 'राजा हुली' (नंद और राजा हुली)
साल 2011 में आई फिल्म 'किराताका' में यश ने एक बेपरवाह गांव के लड़के 'नंद' का मजेदार किरदार निभाया, जिसकी कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज ने भरपूर मनोरंजन किया, वहीं फिल्म 'राजा हुली'में उन्होंने एक अमीर, वफादार और स्वाभिमानी दोस्त राजा हुली की भूमिका निभाई, जो अपनों के लिए किसी भी हद तक चला जाता है।
इन दोनों फिल्मों में यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार अभिनय ने कर्नाटक के दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया।