धनुष की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, 3,000 महिला प्रशंसकों से की मुलाकात
मनोरंजन
अभिनेता धनुष ने 25 अक्टूबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित शोलिंगनल्लूर के एक निजी कॉलेज में अपने फैन क्लब की 3,000 से ज्यादा महिला सदस्यों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के कारण कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ। इस दौरान धनुष ने महिला सदस्यों से मुलाकात की, उनसे कुछ मिनट बात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को चांदी का कामाक्षी दीपक भी भेंट किया गया।