Page Loader
'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई
सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई

'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई

May 30, 2025
01:10 pm

क्या है खबर?

जब से परेश रावल ने लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे भाग से किनारा किया है, तब से वह खूब चर्चा में हैं। परेश के इस फैसले से उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी हैरान-परेशान हैं। बहरहाल, परेश 30 मई को 70 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर 'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच अभिनेता के सह-कलाकार सुनील ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए जानें उन्होंने क्या लिखा।

पोस्ट

आप बेहतरीन इंसान हो- सुनील

सुनील ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह परेश के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उस शख्स को, जो बुद्धिमत्ता और हास्य दोनों का पावरहाउस हैं और उससे भी बढ़कर एक बेहतरीन इंसान हैं। परेश जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।' परेश ने सुनील का आभार जताते हुए लिखा, 'अन्ना धन्यवाद यह बहुत मायने रखता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर