NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव
    मनोरंजन

    बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव

    बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 27, 2022, 11:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव
    शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ का दांव

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अगले साल उनकी तीन फिल्में- 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। शाहरुख ने अपने 30 साल के फिल्मी सफर के दौरान अपने चाहने वालों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी गहरी छाप छोड़ी है। शायद इसलिए बॉलीवुड ने अब अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए शाहरुख पर 700 करोड़ रुपये का दांव लगाया है। कैसे? आइए जानते हैं।

    2022 में बॉलीवुड को हुआ करोड़ों का नुकसान

    2022 में रिलीज हुई कई हिंदी फिल्में बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुईं और इंडस्ट्री को तकरीबन 2,040 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ऐसे में अब सबकी निगाहें शाहरुख की 'पठान' (बजट- 250 करोड़), 'जवान' (बजट- 200 करोड़) और 'डंकी' (बजट- 250 करोड़) पर हैं।

    पठान

    शाहरुख की एक्शन फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें शाहरुख एक जासूस के किरदार में दिखाई देंगे, जिसकी भिड़ंत जॉन से होगी। दीपिका ग्लैमर के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाएंगी। वहीं, इसमें सलमान खान कैमियो करेंगे।

    इन फिल्में के साथ होगा 'पठान' का क्लैश

    शाहरुख की 'पठान' से पांच दिन पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 20 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं जॉन और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'तेहरन' 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जॉन की 'तेहरन' और शाहरुख की 'पठान' में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी।

    जवान

    'जवान' का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के जरिए एटली बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। शाहरुख के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे अगले 2 जून को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी हैं, वहीं अभिनेत्री नयनतारा भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाली हैं।

    डंकी

    शाहरुख की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी डंकी फ्लाइट पर केंद्रित है। फिल्म में पंजाब का एक लड़का दिखाया जाएगा, जो कनाडा जाने के लिए डंकी फ्लाइट वाला रास्ता लेगा। इसमें शाहरुख की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ बनी है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी फिल्म्स और शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले बन रही है। 'डंकी' 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    बायकॉट ट्रेंड

    शाहरुख खान

    शाहरुख के पीछे पड़े अयोध्या के संत परमहंस आचार्य, पहले पुतला जलाया, अब तेरहवीं कर डाली पठान फिल्म
    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म पठान फिल्म
    अलविदा 2022: बाबिल खान से पलक तिवारी तक, इस साल इन स्टारकिड्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू बाबिल खान
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म पठान फिल्म

    पठान फिल्म

    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल बॉलीवुड समाचार
    'पठान' से 'फाइटर' तक, 2023 में इन 5 फिल्मों में मिलेगा एक्शन का जबरदस्त डोज बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री दीपिका पादुकोण

    बायकॉट ट्रेंड

    'पठान' विवाद: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की धमकी, बोले- शाहरुख को जिंदा जला देंगे शाहरुख खान
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    'पठान' विवाद: भाजपा नेता ने दी धमकी, बोले- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे शाहरुख खान
    'पठान' के 'बेशरम रंग' को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023