Loading...
अमीषा पटेल की मां का 5 लाख का हीरे जड़ा कंगन चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर चोरी, हुई गिरफ्तारी

अमीषा पटेल की मां का 5 लाख का हीरे जड़ा कंगन चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Sep 12, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर 5 लाख रुपये के हीरे जड़ित सोने के कंगन की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी विरार की रहने वाली है। पुलिस फिलहाल उससे चोरी का कंगन बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।

शिकायत

लगातार नकारा चोरी का आरोप, मजबूरन आशा पटेल ने दर्ज कराई शिकायत

आशा के घर से जनवरी, 2026 में कंगन चोरी हुआ था। उन्हें पिछले डेढ़ साल से काम कर रही अपनी घरेलू सहायिका सीमा पर ही शक था।

उन्होंने सीधे पुलिस के पास जाने के बजाय करीब 5 से 6 महीनों तक सीमा से अपना जुर्म कबूल करने और कंगन वापस लौटाने के लिए कहा।

हालांकि, लगातार दबाव के बावजूद सीमा ने चोरी की बात से इनकार किया। आखिरकार, कोई रास्ता न बचने पर आशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकंजा

कोर्ट ने 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा

मरीन ड्राइव पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसके बाद क्राइम डिटैक्शन टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा घाटे को विरार से ढूंढ निकाला। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सीमा को 15 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ADVERTISEMENT

तलाश

कंगन की तलाश में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

फिलहाल मरीन ड्राइव पुलिस चोरी हुए 5 लाख के हीरे जड़ित सोने के कंगन को बरामद करने की कोशिशों में जुटी है। कंगन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

पुलिस आरोपी सीमा घाटे से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंगन कहां रखा गया है। इस घटना से एक बात साफ है कि घर में नौकर रखते वक्त उनकी सही जांच-पड़ताल (पुलिस वेरिफिकेशन) कराना कितना जरूरी है।

ADVERTISEMENT