LOADING...
अमीषा पटेल ने 'गदर' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार 
अमीषा पटेल ने इन फिल्मों के लिए जीते पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@adityamovies)

अमीषा पटेल ने 'गदर' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार 

Jun 09, 2025
10:41 am

क्या है खबर?

अमीषा पटेल ने फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया, जिनमें 'गदर', 'हमराज', 'रेस 2' और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी अन्य फिल्में शामिल हैं। 9 जून को अमीषा 50 साल की हो गई हैं। आइए इस मौके पर हम आपको अमीषा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए उन्होंने पुरस्कार जीता।

#1

'कहो ना... प्यार है'

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कहो ना... प्यार है' को काफी पसंद किया गया था। 2000 में आई इस फिल्म में अमीषा की जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी थी। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। 'कहो ना... प्यार है' के लिए अमीषा ने सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का ज़ी सिने पुरस्कार जीता। इस फिल्म के लिए अमीषा को संसुई अवार्ड से भी नवाजा गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर उपलब्ध है।

#2

'गदर: एक प्रेम कथा'

फिल्म 'गदर' अमीषा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। यह फिल्म 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशक अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में अमीषा के जोड़ीदार सनी देओल थे। 'गदर' के लिए अमीषा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया था। इसी फिल्म के लिए उन्हें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड, क्रिटिक्स अवार्ड, IIFA अवॉर्ड और ज़ी सिने पुरस्कार मिला था। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

#3

'हमराज'

साल 2002 में आई अमीषा की फिल्म 'हमराज' को काफी पसंद किया गया था। इसमें उनके साथ अक्षय खन्ना और बॉबी देओल नजर आए थे। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमीषा के काम को काफी सराहा गया था। फिल्म में उन्होंने प्रिया की भूमिका निभाई थी। 'हमराज' के लिए अमीषा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का IIFA अवॉर्ड और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म देखी जा सकती है।