Page Loader
अनंत अंबानी की शादी से पहले रिलायंस के कर्मचारियों को मिला ये खास तोहफा, वीडियो वायरल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले रिलायंस के कर्मचारियों को मिला तोहफा

अनंत अंबानी की शादी से पहले रिलायंस के कर्मचारियों को मिला ये खास तोहफा, वीडियो वायरल

Jul 12, 2024
04:22 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत की एक भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट से शादी होनी है। एक ओर जहां शादी में मेहमानों को पांच सितारा होटलों में ठहरने से लेकर उन्हें बेशकीमती तोहफे देने तक उनकी खास खातिरदारी की जा रही है, वहीं मुकेश की कंपनी रिलायंस के कर्मचारियों को इस अवसर पर एक शानदार गिफ्ट बॉक्स मिला है।

गिफ्ट बॉक्स

कर्मचारियों ने दिखाई झलक

रिलायंस के कई कर्मचारियों ने 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी से पहले उन्हें मिले उपहार बॉक्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। लाल रंग के गिफ्ट बॉक्स पर सोने के अक्षरों में लिखा है, 'हमारे देवी और देवताओं की दिव्य कृपा के साथ, हम अनंत और राधिका की शादी का जश्न मना रहे हैं। शुभकामनाओं के साथ, नीता और मुकेश अंबानी।' गिफ्ट बॉक्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उपहार

क्या-क्या है गिफ्ट बॉक्स में?

उपहार वाले डिब्बे में हल्दीराम की नमकीन के 4 पैकेट हैं। इसके साथ ही मिठाई का एक डिब्बा और चांदी का एक सिक्का है। नमकीन के पैकेट में हल्दीराम की आलू भुजिया से लेकर चिवड़ा नमकीन तक शामिल हैं। नीता अंबानी और मुकेश ने बेटे की शादी से पहले 50 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई थी। इन जोड़ों को अंबानी ने सोने-चांदी के गहने और घर-गृहस्थी से जुड़े सामान के साथ-साथ 1-1 लाख रुपये का चेक भी दिया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो