कुणाल केमू ला रहे रियलिटी शो 'अलायंस', प्राइम वीडियो पर होगा सितारों का महागठबंधन
रियलिटी टीवी के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। अमेजन प्राइम वीडियो 26 जून को अपना नया शो 'अलायंस' लेकर आ रहा है।
6 हफ्तों तक चलने वाले इस शो की मेहजबानी अभिनेता कुणाल केमू करेंगे। शो में 16 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।
पहले सभी अकेले खेलेंगे, फिर बाद में 'अलायंस' बनाकर एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करेंगे।
यह शो कुल 42 एपिसोड्स तक चलेगा, जिसमें कई रोमांचक ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।
'अलायंस' में शामिल हैं ये बड़े सितारे
शो में डेजी शाह, उर्फी जावेद, कुशाल टंडन, नीति टेलर और कुशाल तनवर (गल्लू) जैसे जाने-माने चेहरे बतौर प्रतियोगी नजर आएंगे।
हर रोज दोपहर 12 बजे एक नया एपिसोड आएगा, जिसमें अलायंस बनाकर टास्क पूरे करने होंगे और पॉइंट्स जीतने के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
इस दौरान काफी बातचीत और कुछ चालाकी भरे मूव्स भी देखने को मिलेंगे। यह शो नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप' सीजन 2 से ठीक पहले आ रहा है, ऐसे में रियलिटी टीवी की असली जंग अब शुरू हो चुकी है।