Loading...
जेसन स्टेथम की 'म्यूटिनी' के साथ हुआ खेला, तय तारीख से पहले OTT पर हुई रिलीज
फिल्म 'म्यूटिनी' रिलीज से पहले OTT पर आ गई

जेसन स्टेथम की 'म्यूटिनी' के साथ हुआ खेला, तय तारीख से पहले OTT पर हुई रिलीज

Aug 20, 2026
01:34 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टेथम की आगामी फिल्म 'म्यूटिनी' तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई। दर्शक बेसब्री के साथ इस एक्शन थ्रिलर का इंतजार कर रहे थे, जो 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। बताया जा रहा है कि तय तारीख से 2 दिन पहले पूरी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (US) पर रिलीज हो गई। निर्माताओं से हुई इस भारी गलती को देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लगे।

गलती

एक घंटे तक OTT पर मौजूद रही 'म्यूटिनी'

द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'म्यूटिनी' पूरे 1 घंटे 35 मिनट के साथ प्राइम वीडियो (US) पर मौजूद थी। निर्माताओं द्वारा हटाने से कम से कम 1 घंटे पहले तक इसे OTT पर देखा जा सकता था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फिल्म रिलीज से पहले प्राइम वीडियो पर कैसे और कब जोड़ी गई।

OTT साइट पर लिस्टिंग पूरी तरह से भरी लग रही थी, जिसमें कलाकारों के नाम, वीडियो थंबनेल और अन्य जानकारियां शामिल थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

सुधार

OTT से हटाई जा चुकी है फिल्म

निर्माताओं ने फिल्म को गलती से OTT पर लीक होने के बाद अब हटा दिया है। सर्च करने पर इसका सिर्फ शीर्षक दिखाई दे रहा है।

बता दें, 'म्यूटिनी' का निर्माण पंच पैलेस प्रोडक्शंस और मैड रिवर पिक्चर्स ने किया है।

अमेरिका में इसे लायंसगेट ने डिस्ट्रीब्यूट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल किसी भी कंपनी का मालिकाना हक प्राइम वीडियो के पास नहीं है।

फिलहाल फिल्म को लेकर हुई इस गड़बड़ी का खुलासा नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT