सीरीज 'लुक्खे' की पहली झलक जारी, जानिए कहानी-कास्ट और प्रीमियर के बारे में सबकुछ
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो ने पिछले महीने नई वेब सीरीज 'लुक्खे' का ऐलान किया था। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित यह 8 एपिसोड वाली म्यूजिकल-एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसे डी शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित किया है। निर्माताओं ने सीरीज की पहली झलक को जारी कर दिया है। साथ ही रिलीज तारीख का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि 'लुक्खे' की कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से सितारे दिखेंगे।
कहानी
क्या है 'लुक्खे' सीरीज की कहानी?
'लुक्खे' की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस सीरीज के जरिए मशहूर रैपर किंग अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं। इसकी कहानी 2 रैपरों- 'MC बदनाम' (किंग) और 'OG' (शिवांकित सिंह परिहार) के बीच की टक्कर पर आधारित होगी। सीरीज की पहली झलक में दोनों के बीच की गहरी रंजिश और बदले की आग को दर्शाया गया है। इसका मुख्य टैगलाइन है- 'रैप और बदला, दोनों लाउड हैं।'
रिलीज
OTT पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज
इस सीरीज का प्रीमियर 8 मई, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए मौजूद होगा। इसे हिंदी भाषा में भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें किंग और शिवांकित के अलावा, राशि खन्ना, पलक तिवारी, और लक्ष्यवीर सिंह सरन भी अहम किरदारों में हैं। नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, आयशा रजा मिश्रा और योगराज सिंह भी सीरीज का हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'लुक्खे' की पहली झलक
ab rap aur badla bolega…out loud 🎤🔥#LukkheOnPrime, New Series, May 8 #King #RaashiKhanna #LakshvirSaran #PalakTiwarii #ShivankitParihar #NakulSahdev #KritikaBhardwaj @himankgaur #OptimystixEntertainment #WhiteGuerrilaLLP #VipulDShah @bahlrajesh #AgrimJoshi… pic.twitter.com/hEnvfRqdPN
— prime video IN (@PrimeVideoIN) April 14, 2026