'जॉब ट्रैफिकिंग' की पहली झलक आई सामने, जानिए क्या है इस वेब सीरीज की कहानी?
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी सीरीज 'जॉब ट्रैफिकिंग' का पहला लुक जारी किया है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे ऑनलाइन स्कैमर लोगों को फर्जी नौकरी का लालच देकर धोखा देते हैं।
यह शो 'पिग बुचरी' जैसे बड़े घोटाले पर खास ध्यान देता है, जिसमें पीड़ितों को झांसा देकर उनका फायदा उठाया जाता है।
सीरीज उन युवाओं की कहानी भी बताती है, जिन्हें ऐसे घोटालों को चलाने के लिए सरहद पार ले जाकर फंसाया जाता है।
क्या है 'जॉब ट्रैफिकिंग' की कहानी?
प्रशांत नायर के निर्देशन में बनी 'जॉब ट्रैफिकिंग' में निमृत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या ट्रेहन और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सीरीज 3 मुख्य किरदारों की कहानी है, एक स्कैमर जो आजादी के लिए बेताब है, एक गृहिणी जो ठगी का शिकार होने के बाद सच की तलाश में है और एक CEO जो अनजाने में इस जाल में फंस जाता है।
सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चाकबोर्ड एंटरटेनमेंट ने इस सीरीज को बनाया है। इसका मकसद दिखाना है कि ऑनलाइन नौकरी के घोटाले कितने सच और कितने खतरनाक हो सकते हैं।